कंगना रणौत के शो ‘लॉक अप’ से हाल ही में करणवीर बोहरा बाहर हो गए थे। उन्हें दूसरी बार शो का हिस्सा बनने का मौका मिला था, लेकिन वह अपना गेम बेहतर नहीं बना पाए। नतीजतन उन्हें दर्शकों के कम वोट मिले और वह शो से बाहर हो गए। 'लॉक अप' से बाहर आने के बाद करणवीर बोहरा ने हाल में शो का हिस्सा बने प्रिंस नरूला को लेकर एक बयान दिया और उन्हें गॉसिप चाची कह दिया। इस बयान के बाद प्रिंस की पत्नी और अभिनेत्री युविका चौधरी ने करणवीर को खरी-खोटी सुनाई है।
2 of 5
युविका चौधरी
- फोटो : Instagram
युविका चौधरी ट्रबल मेकर बनकर शो का हिस्सा बनने गए अपने पति को खूब सपोर्ट कर रही हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रिंस के लिए पोस्ट साझा करती रहती हैं। वहीं, शो से बाहर आने के बाद करणवीर बोहरा के एक बयान से वह भड़क उठीं और उन पर अपनी भड़ास निकालीं। दरअसल, करणवीर बोहरा ने कहा था कि प्रिंस शो में इधर-उधर गॉसिप कर रहे हैं और एक गॉसिप चाची की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वह अंजलि अरोड़ा से सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स मांग रहे हैं। वह संकीर्ण सोच वाले व्यक्ति हैं।
3 of 5
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला
- फोटो : सोशल मीडिया
करणवीर के इसी बयान पर युविका ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि मेरे पति प्रिंस ‘लॉक अप’ में बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। करणवीर को जजमेंटल होने की जरूरत नहीं है। शो में उनके द्वारा किए गए कामों को लेकर मैंने तो उन्हें जज नहीं किया? करणवीर शो बस अपने नजरिए से देख रहे हैं।
4 of 5
युविका चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे युविका ने कहा कि करणवीर का यह कहना कि वह जीशान का सपोर्ट कर रहे हैं, वह गलत है। उनसे असुरक्षा की बू आती है और उन्हें अब शो को छोड़कर आगे बढ़ जाना चाहिए। वहीं, अगर उन्हें मेरे पति को नीचे खींचकर खुशी मिलती है, तो मैं क्या कह सकती हूं। मुझे उनसे मैच्योरिटी की उम्मीद थी। वह फैमिली मैन है। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।
5 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले करणवीर बोहरा ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रणौत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि शो की क्वीन के रूप में वह शानदार हैं। उनके बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि वह आपको सब कुछ करने देती हैं, जो आप करना चाहते हैं। यही कारण है कि मुझे शो इतना पसंद आया। लेकिन उनकी एक बात मुझे अच्छी नहीं लगी कि वह बार-बार मुझे 10 रियलिटी शो हारने की बात कहती थी।