एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी खूबसूरती की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के लिए वह अपने फोटोज और वीडियोज डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बुरी तरह घायल नजर आ रही हैं।
Sunny Leone: कटे होंठ, पैरों में गहरे घाव, सनी लियोनी को कैसी लगी इतनी गंभीर चोट? जानें वायरल वीडियो का सच
वीडियो देखकर परेशान हुए फैंस
उनके कटे हुए होंठ और पैरों में गहरे जख्म देखकर कई फैंस काफी परेशान हो गए और कमेंट करके उनका हाल पूछने लगे। एक यूजर ने पूछा- बेबी डॉल को क्या हो गया है? वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि मैं आपको एक्टिंग के दौरान भी इस हालत में नहीं देख सकता। इस वीडियो को अब तक 13 लाख बार देखा जा चुका है।
शूट के दौरान बनाया वीडियो
सनी लियोनी के फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि उनकी ये चोट असली नहीं है। दरअसल, उन्होंने यह वीडियो शूटिंग के दौरान बनाया था। उनके फैंस ज्यादा परेशान न हो इसलिए उन्होंने कैप्शन में हिंट भी दे दिया था कि यह वीडियो शूटिंग का है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एजेंट एम के जीवन में एक सामान्य दिन। मुझे चोट कैसे लगी यह पता करने के लिए देखें #अनामिका।'
अनामिका को मिला मिक्स्ड रिएक्शन
सनी लियोनी की नई वेब सीरीज 'अनामिका' को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया है। शो को देखने के बाद दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों को यह सीरीज अच्छी लगी है तो वहीं कई लोगों का कहना है कि उन्हें इसमें कुछ नया नहीं देखने को मिला। आईएमडीबी पर इस वेब सीरीज को 6.6 स्टार की रेटिंग दी गई है।
'जिस्म 2' जैसी हिट देने वाली सनी फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2021 में उनके म्यूजिक वीडियो 'पनघट' ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।