फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Shefali Shah and kirti kulhari starrer medical thriller web series Human will release on Disney Plus Hotstar in 2022

OTT in 2022: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शेफाली दिखेंगी इस दिलचस्प किरदार में, ‘दिल्ली क्राइम 2’ से पहले एक और धमाका

Tue, 28 Dec 2021 05:21 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Shefali Shah and kirti kulhari starrer medical thriller web series Human will release on Disney Plus Hotstar in 2022
Shefali Shah and kirti kulhari - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में चारों तरह वाहवाही लूटने के बाद अभिनेत्री शेफाली छाया इस बार दवाओं के काले कारोबार पर से परदा उठाने वाली हैं। उनकी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सीरीज वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन के आने का मुहूर्त निकलना अभी बाकी है लेकिन उससे पहले शेफाली एक मेडिकल थ्रिलर सीरीज के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखने वाली हैं। ‘ह्यूमन’ नामक ये कहानी है देश में इंसानों पर होने वाले दवाओं के गैरकानूनी परीक्षणों की और इसमें शेफाली छाया के साथ ओटीटी व सिनेमा के तमाम सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘मर्दानी 2’ में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता विशाल जेठवा भी वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ में एक खास किरदार निभाते दिखेंगे।

विज्ञापन

 

वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ में शेफाली शाह के साथ दिखेंगी अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी और विशाल जेठवा जैसे दमदार कलाकार। इनके अलावा सीरीज के लिए राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे भी चौंकाने वाले किरदार करते दिखेंगे। विपुल अमृतलाल शाह और मोज़ेज़ सिंह की बनाई वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर अगले साल रिलीज होने वाली है। इस बारे में विपुल अमृतलाल शाह कहते हैं, "वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ चिकित्सा जगत की पृष्ठभूमि पर है और इसमें हकीकत में होने वाले अमानवीय मेडिकल परीक्षणों पर से परदा उठाया गया है। मोजेज सिंह और इशानी बनर्जी ने इसकी पटकथा लिखी है और ये एक बेहद रोमांचक सीरीज है।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ का निर्देशन इसके लेखक मोज़ेज सिंह ने ही किया है। वह कहते हैं, “वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ एक ऐसी श्रृंखला है जो जीवन और मृत्यु के बारे में एक बहुत ही अनोखा पहलू पेश करती है। यह मेरे लिए एक बहुत ही संजीदगी भरा काम रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस कहानी में कई सारे ऐसे तत्व हैं जिनसे मैं अपना सीधा नाता बनता देखता हूं।" सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री शेफाली शाह कहती हैं, “जब मैंने ये स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं अस्पतालों और वैक्सीन परीक्षणों की दुनिया की कल्पना कर पा रही थी। मेरा किरदार डॉ. गौरी नाथ का है और वह ऐसी शख्सियत हैं जिनसे मिलते जुलते किरदार आप को अपने आसपास ही दिख जाएंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed