साउथ की सुपरस्टार प्रियमणि के साथ इस साल फिल्म अतीत से वापसी करने वाले 44 साल के अभिनेता राजीव खंडेलवाल अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग से पहले की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। इस वेब सीरीज का नाम है 'नक्सल' और इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए सीरीज के प्रोडक्शन हाउस ने सारे इंतजाम भी पूरे कर लिए हैं। राजीव खंडेलवाल छोटे पर्दे पर अपने शोज क्या हादसा क्या हकीकत, कहीं तो होगा और सच का सामना के लिए काफी मशहूर रहे हैं।
2 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव खंडेलवाल कहते हैं, 'कोरोना वायरस के चलते इस सीरीज की कास्ट और क्रू में काफी बदलाव किए गए हैं। आखिरकार हमारी टीम में सभी सक्षम लोग मौजूद हैं। मैं आमिर, सत्यदीप, टीना और बाकी सह-कलाकारों के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैंने इस शो के लिए काफी रीडिंग्स की हैं और इस खाली वक्त का इस्तेमाल मैंने अपने किरदार को समझने के लिए किया है।'
3 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव आगे कहते हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसकों को मेरा यह नया अंदाज बहुत पसंद आएगा। जब दर्शक एसटीएफ एजेंट के रूप में मेरा किरदार देखेंगे तो वो चौंक जाएंगे क्योंकि इस किरदाए के कई पहलू हैं। वो मजाकिया भी है, एक्शन भी करता है और पूरी सीरीज के दौरान कई तरह के जज्बात से भी गुजरता है।'
4 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सीरीज में राजीव एक वर्दीधारी किरदार राघव की भूमिका निभाने वाले हैं। वह महाराष्ट्र के जंगलों में फैले नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाकर यहां के जनजीवन को फिर से सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
5 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजीव खंडेलवाल, टीना दत्ता, आमिर अली, श्रीजीता डे और सत्यदीप मिश्रा जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज की इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में पूछताछ के बाद पहली बार दिखीं रिया चक्रवर्ती, देखें तस्वीरें