{"_id":"5e6c77478ebc3ea4e9399fe0","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-first-amazon-prime-video-web-show-named-evil-eye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेजॉन प्राइम वीडियो के वेब शो में एकसाथ नजर आएंगे प्रियंका और निक, नाम हुआ फाइनल","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
अमेजॉन प्राइम वीडियो के वेब शो में एकसाथ नजर आएंगे प्रियंका और निक, नाम हुआ फाइनल
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के गायक और अभिनेता निक जोनास की जोड़ी दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की चर्चाएं तो हमेशा होती रहती हैं, लेकिन हाल ही में इनकी चर्चा एक वेब सीरीज को लेकर चल रही है। प्रियंका और निक अमेजॉन प्राइम विडियो की एक वेब सीरीज में साथ आने वाले हैं, जिसका अभी तक नाम तय नहीं हुआ था। अब खबर यही है, कि इस चर्चित वेब सीरीज को नाम मिल चुका है।
2 of 4
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : social media
अमेजॉन प्राइम विडियो के लिए बन रही इस वेब सीरीज का नाम 'इविल आई' होगा। प्रियंका और निक जोनास असल जिंदगी में एक दंपति हैं। वह इस शो पर हाल ही में शादी करने वाले जोड़ों के बारे में बात करेंगे, और उनकी असली कहानियों को बताएंगे। निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। उसमें उन्होंने लिखा है, 'प्रियंका और मैं अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस नई सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। अगर आप इस बसंत ऋतु में या फिर गर्मियों की शुरुआत में शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपकी प्रेम कहानी सुनना चाहते हैं।
3 of 4
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : twitter
इसी से संबंधित प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, 'निक जोनास और मैं अपने बिना शीर्षक वाले नए प्रोजेक्ट की घोषणा के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह शो दोस्तों और परिवार से आने वाले प्यार का जश्न मनाएगा, साथ ही शादी की रात से पहले संगीत और नृत्य के जरिए सभी को एक साथ जोड़ेगा। हमारी शादी का एक साल पूरा होने पर यह हमारा संगीत प्रोजेक्ट है। इसी के साथ मैं और निक पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करेंगे। इस बेहतरीन अनुभव को हम उन जोड़ों के साथ साझा करना चाहते हैं, जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए दो और प्रोजेक्टों पर काम कर रही हैं। उनमें से एक बायोटेररिस्ट मा आनंद शीला की कहानी 'शीला' और दूसरी ब्रिटिश अभिनेता रिचर्ड मैडेन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।