जमाना बदल रहा है तो लोगों के मनोरंजन को देखने और पसंद करने का नजरिया भी बदल रहा है। पहले जहां मनोरंजन सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित था तो वहीं अब यह लोगों के फोन तक पहुंच गया है। इन सबके बीच ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म दर्शकों के सामने बड़ी पसंद के रूप में उभरा है। लॉकडाउन के चलते जब सारे सिनेमाघर बंद थे तो एक ओटीटी ही था जिस पर फिल्में रिलीज हुईं और नई सीरीज दर्शकों के सामने आई। हालांकि इससे सिर्फ दर्शकों की ही फायदा नहीं मिला बल्कि ओटीटी पर नजर आने वाले सितारों को भी जबरदस्त फायदा मिला है।
OTT Stars: आदर्श गौरव से प्रतीक गांधी तक, वो सितारे जिनकी काबिलियत को ओटीटी से मिली असली पहचान
आदर्श गौरव
आदर्श ने बहुत सी वेब सीरीज में काम किया और उनके काम को काफी पसंद भी किया गया। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' से। इस फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव को कड़ी टक्कर दी। उनके अभिनय केलिए उन्हें बाफ्टा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन मिला। ओटीटी पर रिलीज इस फिल्म ने आदर्श गौरव को एक चमचमाता सितारा बना दिया। अब वह बहुत जल्द एप्पल टीवी सीरीज एक्सट्रैपोलेशन के साथ वैश्विक स्तर पर नजर आएंगे।
प्रतीक ने बॉलीवुड की फिल्म लवयात्री और मित्रों में काम किया था लेकिन उनका नाम कोई नहीं जानता था। इसके बाद 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता' स्टोरी वेब सीरीज के बाद प्रतीक का नाम हर तरफ छा गया। इस सीरीज की सफलता ने प्रतीक के करियर में ऐसे चार चांद लगाए हैं कि आज उनके हाथ में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में हैं।
अमित साध
अमित का नाम उन सितारों में शामिल हैं जिन्हें बड़े पर्दे पर देखा तो कई बार गया लेकिन उनकी योग्यता की पहचान ओटीटी से हुई। अमित साध ने ओटीटी के माध्यम से जबरदस्त सफलता हासिल की। उन्होंने वेब सीरीज 'ब्रीद- इनटू द शैडो' के अलावा 'अवरोध- द सीज विदिन' और 'जीत की जिद' से खूब नाम कमाया।
अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी को दर्शकों ने स्त्री फिल्म में देखा था लेकिन राजकुमार और श्रद्धा के काम के आगे उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसके वह हकदार थे। कॉमेडी के अलावा गंभीर किरदार भी वह बखूबी निभा सकते हैं यह बात उन्होंने पाताल लोक वेब सीरीज से बता दी। इस शो के लिए ना ही वह सिर्फ अभिनेता थे बल्कि कास्टिंग डायरेक्टर भी थे।