Lock Upp: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं पायल रोहतगी, शो में किया सनसनीखेज खुलासा
निशा को क्यों आया गुस्सा?
दरअसल, एक टास्क को जीतने के बाद अजमा फल्लाह से जीशान की नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान एक्टर ने उन्हें कह दिया कि वह उनके साथ दोस्ती नहीं करना चाहता क्योंकि वह बाइपोलर हैं। फिर क्या था, यह सुनते ही निशा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जीशान को फटकार लगा दी। निशा ने कहा कि वह क्लिनिकली बाइपोलर हैं। इस बीमारी के बारे में उन्हें जानना चाहिए। निशा ने कहा, 'अच्छा होगा तुम अपने शब्द को वापस ले लो क्योंकि यह बात बाहर जाएगी तो अच्छा नहीं लगेगा।' इसके बाद जीशान ने तुरंत माफी मांगते हुए अपने शब्द वापस ले लिए।
निशा को पायल का मिला साथ
इस तकरार के बाद निशा भावुक हो गईं। इस दौरान पायल रोहतगी उन्हें समझाती हुई नजर आईं। पायल निशा को बताती हैं कि उन्हें भी बाइपोलर डिसऑर्डर है। वह उनका दर्द समझ सकती हैं। पायल कहती हैं, 'मुझे पता है कि तुम अभी कैसा महसूस कर रही हो। प्लीज समझो कई बार हमें शांत रहना पड़ता है वरना चीजें बढ़ जाती हैं। जीशान बच्चा है।'
यह बात सुनते ही निशा दोबारा नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि वह बच्चे हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, वह अपनी मां के पास जा सकते हैं। बता दें कि यह शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो को कंगना रणौत होस्ट कर रही है। इस शो में कई विवादित सेलेब्रिटीज को जगह दी गई है। सभी प्रतियोगियों को इसमें कैदी के रूप में पेश किया गया है। यह शो अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।