फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release 2021: दर्शकों का इंतजार होगा खत्म, इसी साल ओटीटी पर रिलीज होंगी ये पांच शानदार वेब सीरीज

Tue, 07 Sep 2021 10:56 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 07 Sep 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
OTT release 2021 kota factory 2 to little things 4 these are the most awaited web series of this year
जामताड़ा 2, कोटा फैक्ट्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी समय से दर्शकों के मनोरंजन के रूप में ओटीटी ने खास जगह बनाई है। दरअसल लॉकडाउन के कारण जब थिएटर बंद हुए तो दर्शकों से लेकर मेकर्स के दिल में एक ही चिंता थी कि फिल्में कहां रिलीज होंगी और कब रिलीज होंगी। ऐसे में ओटीटी पर फिल्में रिलीज की गईं जो दर्शकों को पसंद आई। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात ये है कि यहां फिल्म रिलीज होने के साथ साथ वेब सीरीज भी रिलीज होती हैं जो दर्शकों को ज्यादा पसंद आती है।



इसी साल रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच वेब सीरीज का क्रेज बढ़ा है। दरअसल वेब सीरीज में लोगों को टीवी शो से हटकर कंटेंट मिलते हैं और फिल्म वाला फील भी मिल जाता है। ऐसे में दर्शक वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल ओटीटी पर धमाकेदार सीरीज का इंतजार करने वाले लोगों के लिए ओटीटी पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल बहुत सी कहानियों के दूसरे पार्ट रिलीज होने वाले हैं तो वहीं नई कहानियां भी ओटीटी पर सामने होंगी।

OTT release 2021 kota factory 2 to little things 4 these are the most awaited web series of this year
लिटिल थिंग्स  - फोटो : Social Media

लिटिल थिंग्स 4

कैसे एक कपल के रिश्ते में छोटी छोटी बातें भी बहुत महत्व रखती हैं और वहीं छोटी बातें रिश्ते को मजबूत बनाती हैं ये इस वेब सीरीज में दिखाया गया है। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन को काफी पसंद किया गया है और फैंस के सामने अब चौथा सीजन आने वाला है। दर्शकों को मिथिला पाल्कर और ध्रुव सहगल की केमेस्ट्री काफी पसंद है।

OTT release 2021 kota factory 2 to little things 4 these are the most awaited web series of this year
दिल्ली क्राइम सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली क्राइम सीजन 2

दिल्ली में हुए निर्भया कांड को कोई भूल नहीं सकता। निर्भया के साथ हुए उस दर्दनाक अपराध पर दिल्ली क्राइम सीरीज बनाई गई थी। अब इसका दूसरा पार्ट जल्दी दर्शकों के सामने आना वाला है। शो में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल जैसे कलाकारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। वहीं अब इसके दूसरे पार्ट में क्या दिखाया जाएगा वो जानना दिलचस्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT release 2021 kota factory 2 to little things 4 these are the most awaited web series of this year
मिसमैच्ड - फोटो : सोशल मीडिया

मिसमैच्ड सीजन 2

रोहित सराफ, प्राजक्ता कोहली, रणविजय सिंह फिर से एक बार दर्शकों के सामने होंगे। मिसमैच्ड के नए सीजन में डिंपल और ऋषि की कहानी आगे बढ़ेगी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं इस सीजन को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन
OTT release 2021 kota factory 2 to little things 4 these are the most awaited web series of this year
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जामताड़ा 2

ऑनलाइन के जमाने में जहां लोगों को काफी सुविधाएं मिली हैं तो वहीं इसके चक्कर में अपराध भी काफी बढ़ गए हैं। इस सीरीज में दिखाया गया था कैसे फोन फ्रॉड के जरिए बच्चों को लूटा जाता है। इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आई थी वहीं अब फैंस दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed