Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirzapur: रील लाइफ ही नहीं असल जिंदगी में भी काफी खूबसूरत हैं मुन्ना भैया की पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर

Mon, 30 May 2022 09:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 30 May 2022 09:56 PM IST
सार

अमेजॉन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस सीरीज के हर एक किरदार और डायलॉग दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। यही वजह है कि इस सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन
Mirzapur: Munna Bhaiya aka divyendru sharma wife sharma wife akanksha is very beautiful in real life see photos here
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : Instagram

अमेजॉन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस सीरीज के हर एक किरदार और डायलॉग दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। यही वजह है कि इस सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। मिर्जापुर में नजर आए सभी कलाकारों को सीरीज के बाद से ही काफी शौहरत हासिल हुई है। सीरीज के इन्हीं किरदारों में से एक हैं मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा। प्यार का पंचनामा, टॉयलेट एक प्रेमकथा जैसी फिल्म में नजर आ चुके दिव्येंदु शर्मा को इस सीरीज के बाद से ही देश भर में अलग पहचान मिली।

 

Trending Videos
Mirzapur: Munna Bhaiya aka divyendru sharma wife sharma wife akanksha is very beautiful in real life see photos here
दिव्येंदु शर्मा की पत्नी आकांक्षा शर्मा - फोटो : Instagram

अपनी दमदार एक्टिंग से सभी दीवाना बनाने वाले दिव्येंदु की फैन फॉलोइंग अब काफी बढ़ गई है। सीरीज में मुन्ना भैया की पत्नी का किरदार निभाने ईशा तलवार ने निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन बहुत कम ही लोग जाते हैं कि रील लाइफ के साथ ही दिव्येंदु की रीयल लाइफ पत्नी भी बेहद खूबसूरत हैं। दिव्येंदु शर्मा की पत्नी आकांक्षा शर्मा खूबसूरती के मामले में किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं है।

 

Mirzapur: Munna Bhaiya aka divyendru sharma wife sharma wife akanksha is very beautiful in real life see photos here
दिव्येंदु शर्मा की पत्नी आकांक्षा शर्मा - फोटो : Instagram

ग्लैमर के मामले में अभिनेता की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती नजर आती हैं। वेब सीरीज मिर्जापुर में भले ही मुन्ना भैया उर्फ लव स्टोरी कुछ खास ना रही हो, लेकिन असल जिंदगी में उनकी प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है। साल 2011 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के ठीक बाद दिव्येंदु शर्मा ने अपनी कॉलेज की दोस्त आकांक्षा से शादी कर ली थी। शादी के पहले आकांक्षा और दिव्येंद्रु लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur: Munna Bhaiya aka divyendru sharma wife sharma wife akanksha is very beautiful in real life see photos here
दिव्येंदु शर्मा की पत्नी आकांक्षा शर्मा - फोटो : Instagram

दिव्येंदु अक्सर अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरें करते रहते हैं। फैंसको भी दोनों की यह जोड़ी बेहद पसंद आती है। दिव्येंदु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'आकांक्षा मेरी कॉलेज की दोस्त थी, लेकिन बाद में हमें प्यार हो गया। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। हम दोनों एक दूसरे की कंपनी को पसंद करते हैं।' खबरों की मानें तो आकांक्षा पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। बेहद ग्लैमरस होने के बावजूद वह फिल्मों की दुनिया से दूरी बना कर रखती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed