दशहरा, जीना है तो ठोक डाल, स्कॉटलैंड जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मनीष वात्सल्य अब उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मनीष ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अभी इस सीरीज में मुख्य किरदार निभाने के लिए कलाकारों का चयन नहीं किया गया है। और न ही अभी यह तय हुआ है कि यह वेब सीरीज कहां रिलीज होगी? हालांकि इतना जरूर है कि इस सीरीज का नाम 'हनक' होगा और इसकी कहानी मृदुल कपिल और सुबोध पांडे ने लिखी है।
2 of 5
विकास दुबे पर बन रही फिल्म
- फोटो : ट्विटर
मनीष ने बताया, 'मैंने विकास दुबे को पहली बार टीवी पर देखा और उसके बारे में जानकारी इकट्ठी करने लगा। इसके बाद मेरे पास निर्माताओं के फोन आने लगे। दरअसल, उन्हें किसी ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। हालांकि मैंने उनसे पूछा भी कि आप अपनी सीरीज में क्या दिखाना चाहते हैं? क्योंकि विकास दुबे तो एक अपराधी है। मैंने उनसे कहा कि उसने पुलिस वालों की हत्या की है। वह मेरी और इस देश की नजर में गुनहगार है। हम उसके गुणों का बखान नहीं कर सकते। तब उन्होंने मुझसे कहा कि वह हमारी कहानी का विलेन होगा। इसके बाद मैंने हां कर दी।'
3 of 5
विकास दुबे पर बन रही फिल्म
- फोटो : ट्विटर
मनीष ने बताया कि विकास दुबे का किरदार निभाने के लिए अभी किसी कलाकार का नाम तय नहीं किया गया है। लेकिन, इसके लिए वह एक बड़े अभिनेता का चयन करने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीरीज को रिलीज करने के लिए अभी किसी प्लेटफॉर्म से भी सौदा पक्का नहीं हुआ है।
4 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मनीष कहते हैं कि इसके लिए भी बातचीत चल रही है। इस सीरीज का निर्देशन तो खुद मनीष ही करेंगे जबकि इसका निर्माण करने के लिए दो नाम आदित्य कश्यप और अवधेश तिवारी सामने आए हैं। मनीष ने बताया है कि वह इस सीरीज की शूटिंग अक्टूबर से शुरू कर देंगे।
5 of 5
विकास दुबे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि विकास दुबे उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक कुख्यात अपराधी था। कुछ ही दिन पहले उसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। वह आठ पुलिस वालों की हत्या का अपराधी था। इसके अलावा भी उसके ऊपर 1990 से लेकर वर्ष 2020 तक के बीच में 60 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दायर हुए हैं।