फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LockUpp Premiere: मुनव्वर फारूकी पर भड़कीं कंगना रणौत ने कही ये बात, सुनकर कॉमेडियन बोले- धमकियां मत दीजिए

Sun, 27 Feb 2022 08:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Feb 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
LockUpp Premiere Munawar Farooqui tells Kangana Ranaut, do not make threats watch LockUpp promo
लॉकअप प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने रियलिटी शो ‘लॉकअप’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंगना का ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, जिसमें मनोरंजन जगत के 16 विवादित सेलिब्रिटीज एक-दूसरे के पंगा लेते हुए दिखाई देंगे। कंगना की जेल में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी कैद होते हुए दिखाई देंगे, जिनकी झलक फैंस देख चुके हैं। वहीं, अब कंगना के इस रियलिटी शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो शो के प्रीमियर का है। इस वीडियो में मुनव्वर फारूकी शो में एंट्री लेते हुई दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो की खास बात ये है कि इसमें मुनव्वर फारूकी प्रीमियर में ही कंगना रणौत से पंगा लेते हुए दिख रहे हैं।


 
मेकर्स ने एमएक्स प्लेयर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के प्रीमियर का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंगान रणौत मुनव्वर फारूकी से एक सवाल करती हैं, जिस पर कॉमेडियन बेहद ही कड़क अंदाज में जवाब देते हैं।

LockUpp Premiere Munawar Farooqui tells Kangana Ranaut, do not make threats watch LockUpp promo
मुनव्वर फारुकी - फोटो : सोशल मीडिया

शो में कंगना रणौत मुनव्वर फारूकी से सवाल करती हैं कि आप इस शो में क्यों आए हैं और क्या आप मुझसे पंगा लेने आए हैं? इसके बाद कंगना कहती हैं, ‘मैं मजाक कर रही हूं। हम भी जोक मार सकते हैं।’ कंगना की इस बात पर मुनव्वर बेहद ही एटीट्यूड के साथ बोलते हैं, ‘ये ज्यादा मजाकिया नहीं था।’ इसके बाद मुनव्वर ये भी कहते हैं कि मुझे कॉमेडी से कोई बदलाव नहीं करना है। कलाकार कभी कोई बदलाव नहीं लेकर आए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MX Player (@mxplayer)

LockUpp Premiere Munawar Farooqui tells Kangana Ranaut, do not make threats watch LockUpp promo
kangana ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

मुनव्वर फारूकी की इस बात पर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। खुद कंगना भी मुनव्वर की बात सुनकर हैरान रह जाती हैं। वह कहती हैं, ‘क्या कहा आपने... कलाकार कभी क्रांति नहीं लेकर आया। अगर यहां पर सजा-ए-मौत होती तो आपको अब तक दे दी जाती।’ हालांकि, कंगना की इस बात का मुनव्वर भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे धमकियां मत दीजिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
LockUpp Premiere Munawar Farooqui tells Kangana Ranaut, do not make threats watch LockUpp promo
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

कंगना और एकता कपूर का यह शो 'लॉकअप' ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे 24 घंटे अपने फोन या टीवी पर देख सकेंगे। आज रात शो का पहला एपिसोड प्रसारित किया जाएगा, जिसमें कंगना रणौत बतौर होस्ट दर्शकों से रूबरू होंगी। आज कंगना सभी कैदियों (कंटेस्टेंट्स) का शो में स्वागत करती हुई नजर आएंगी, जिसकी एक झलक इस प्रोमो वीडियो में देख ली है।

विज्ञापन
LockUpp Premiere Munawar Farooqui tells Kangana Ranaut, do not make threats watch LockUpp promo
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

कंगना रणौत की जेल में कुल 16 कैदी नजर आएंगे। मुनव्वर फारूकी के अलावा, शो में करणवीर बोहरा, पूनम पांडे, निशा रावल, बबीता फोगाट जैसे सितारें नजर आएंगे, जो कभी न कभी विवादों में रह चुके हैं। कंगना रणौत इन सभी को टॉर्चर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed