{"_id":"623a0f6e4375d6073e0dfa84","slug":"lock-upp-mandana-karimi-and-azma-fallah-to-enter-kangana-ranaut-s-show-as-a-news-wild-card-atl-balaji-mx-player","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: कंगना की जेल में दो और कैदियों की एंट्री, एक पाकिस्तानी ब्लॉगर तो दूसरी रह चुकी हैं बिग बॉस का हिस्सा","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: कंगना की जेल में दो और कैदियों की एंट्री, एक पाकिस्तानी ब्लॉगर तो दूसरी रह चुकी हैं बिग बॉस का हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लॉक अप में हुई नए कैदियों की एंट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' अपने विवादित कैदियों की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जब से यह शो आया है, दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अभी शो में 15वें कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी कि दो और नए कंटेस्टेंट्स इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अल्ट बालाजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी पुष्टि की गई है। वीडियो में दो नए कंटेस्टेंट्स को कंगना की अत्याचारी जेल का नया कैदी बनने की जानकारी दी गई है।
अल्ट बालाजी ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दो नए कैदी दिखाई दे रहे हैं। ये दो कैदी मंदना करीमी और अजमा फलाह हैं। दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई है और पीछे से आवाज आती है कि कंगना की जेल में आए हैं दो नए कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटिज। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि कंट्रोवर्सी और खबरों के बीच फंसे ये दो कैदी अब खेलेंगे अत्याचारी खेल।
दोनों कैदियों की बात करें तो मंदना पर विवादित क्रिएटर होने का आरोप है, तो अजमा पर झूठी पहचान का आरोप लगा है। मंदना करीमी, ईरानी मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं। वह कई सारी बॉलीवुड की फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस के सीजन 9 में हिस्सा लिया था, जिसमें पर रनरअप रही थीं। वहीं, अजमा फलाह एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्लॉगर हैं और उन्होंने बीते साल एमटीवी स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था।
अभी हाल ही शो में चेतन हंसराज ने 15वें कैदी के रूप में एंट्री ली है। इसके बाद टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई की शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर हिस्सा लेने की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन अब शो में दो नए कैदियों की एंट्री का एलान हो चुका है। इस प्रोमो वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कोई इनके आने से खुश है, तो एक ने लिखा कि कितने भी नए चेहरे ले आओ जीतेगा तो मुनव्वर फारूकी ही।
विज्ञापन
5 of 5
13 कैदी हैं ‘लॉक अप’ में
- फोटो : Instagram @mxplayer
आपको बता दें कि होस्ट के तौर पर यह कंगना रणौत का पहला शो है और व्यूअरशिप के मामले में यह काफी आगे चल रहा है। इस शो में मुनव्वर फारूकी,निशा रावल, चेतन हंसराज, करणवीर बोहरा, अंजली अरोड़ा, पायल रोहतगी, पूनम पांडे और सायशा शिंदे जैसे कलाकार मौजूद हैं। इस शो को अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।