इस समय ओटीटी पर कंगना रणौत का शो 'लॉकअप' छाया हुआ है। इसमें आए दिन शॉकिंग एविक्शन देखने को मिल रहे हैं और कैदियों की लिस्ट लगातार छोटी होती जा रही है। जहां पहले सायशा शिंदे और चेतन हंसराज को रिहा किया गया था, वहीं अब सारा खान भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। अपने एविक्शन पर सारा खान बहुत इमोशनल दिखाई दीं।
2 of 4
सारा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इमोशनल हुईं सारा
सारा खान ने अपने गेम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एविक्ट होने से पहले सारा अपने सफर के बारे में बताते हुए इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों में आंसू देखकर बाकी प्रतियोगी भी भावुक हो गए। पिछले हफ्ते ही क्वीन कंगना ने सारा को चेताया था कि वह अपने गेम को स्टॉन्ग करें, नहीं तो वह शो से बाहर भी हो सकती हैं। इसके बाद भी सारा के गेम में कुछ खास बदलाव नहीं आया और वह 'लॉकअप' से रिहा हो गईं।
3 of 4
सारा खान और अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
अली के आने से हुई थीं डिस्टर्ब
सारा इस शो में शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन जब से उनके पूर्व पति अली मर्चेंट ने 'लॉकअप' में एंट्री मारी थी तभी से उनका गेम बिगड़ गया था। अली के आने से सारा का गेम पर से ही फोकस हट गया और अक्सर ये दोनों शो में एक-दूसरे से लड़ते दिखाई दिए। अली के आने पहले भी सारा की सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स से ही दोस्ती थी, इनमें सायशा और निशा रावल का नाम शामिल है। सायशा के जाने के बाद से भी सारा काफी परेशान रहने लगी थीं।
4 of 4
अली मर्चेंट-सारा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अली पर लगाया आरोप
'लॉकअप' के हालिया प्रसारित एपिसोड में सारा खान ने उनके पूर्व पति और शो के कंटेस्टेंट अली मर्चेंट पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया था। अली की इस हरकत पर सारा खूब रोई थीं। सारा ने अली के आने से उनको हुई दिक्कत का खुलासा करते हुए करणवीर बोहरा से कहा था कि 'आपको पता है समाज में जीना बहुत मुश्किल है। इसमें लोग हर चीज के लिए लड़कियों को जिम्मेदार ठहराते हैं। मैंने अपने ऊपर लगे 12 साल के दाग को मिटा दिया था, लेकिन ये आदमी फिर वापस आ गया।'