करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ शुरू होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के अब तक चार एपिसोड आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, पिछले हफ्ते ‘लाइगर’ के सितारे अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा कॉफी काउच पर नजर आए थे। इसी बीच अब खबरें आ रही हैं कि कटरीना कैफ भी चैट शो का हिस्सा बनने वाली हैं।
2 of 4
विक्की कौशल,कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन आने की घोषणा होने के बाद से ही ये खबरें आने लगी थीं कि कॉफी काउच पर शादी के बाद पहली बार विक्की कौशल और कटरीना कैफ नजर आएंगे। इस बात को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। वहीं, अब कटरीना के शो का हिस्सा बनने की खबरें आने के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह विक्की कौशल के साथ ही नजर आएंगी। लेकिन कटरीना विक्की नहीं दो दूसरे सितारों के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंचेंगी।
3 of 4
फोन भूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फोन भूत' के को स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'कॉफी विद करण' में आएंगी। इस एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और अब जल्द इसे ऑन एयर किया जाएगा। वहीं, यह भी खबरें आ रही हैं कि विक्की कौशल शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हिस्सा लेंगे। इस दौरान सिद्धार्थ कियारा आडवाणी को लेकर भी बात करते नजर आ सकते हैं।
4 of 4
करीना कपूर खान, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस हफ्ते शो में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगे। शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों का अंदाज फैंस को भी पसंद आ रहा है। प्रोमो में करीना आमिर की चुटकी लेते हुए भी नजर आती हैं। बता दें कि दोनों की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने के लिए तैयार है, जो 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।