हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कमाल के कलाकारों की सूची में के के मेनन का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपनी शानदार अदाकारी से उन्होंने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। फिल्मों के अलावा वह कई शानदार वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुके हैं।
2 of 5
मुर्शिद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
के के जल्द ही मुर्शिद नाम की एक गैगस्टर थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस शो का एक पोस्टर निर्माताओं ने जारी किया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने वेब सीरीज की रिलीज डेट से जुड़ा अपडेट भी दिया है। सात एपिसोड वाली यह सीरीज 30 अगस्त से जी 5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी।
3 of 5
मुर्शिद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक श्रवण तिवारी की इस वेब सीरीज के पोस्टर में के के मेनन को एक अलग अवतार में देखा जा सकता है। पोस्टर में अभिनेता का लुक और उनके हाव-भाव लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब के के किसी डार्क विषय पर बने किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इससे पहले ही वह कई बार इस तरह की फिल्मों में अपने अभिनय कर चुके हैं। शो में उनके साथ तनुज विरवानी भी नजर आएंगे।
4 of 5
मुर्शिद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तनुज विरवानी ने शो पर बात करते हुए कहा, "के के मेनन जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा। निर्देशक श्रवण तिवारी के साथ मैं पहले भी काम कर चुका हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा ही रोमांचक होता है। मुझे उम्मीद है कि यह वेब सीरीज लोगों को जरूर पसंद आएगी।"
5 of 5
मुर्शिद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो के के मेनन और तनुज विरवानी के अलावा इसमें जाकिर हुसैन, राजेश श्रृंगारपुरे और अनंग देसाई भी हैं। इसका निर्माण संदीप पटेल और सचिन बंसल ने फैथम पिक्चर्स और प्रमुख फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया है।
Stree 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुआ 'स्त्री 2' का तूफान, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़