कंगना रणौत की अत्याचारी जेल में आए दिन शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिल रहे हैं। जहां अभी कंगना के साथ गलत बर्ताव करने पर सायशा शिंदे को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, तो वहीं अब जेल के स्टॉन्ग कैदियों में शुमार करणवीर बोहरा को ‘लॉकअप’ से आधी रात को रिहा कर दिया है। करणवीर के शो से बाहर होने पर शो के कई कंटेस्टेंट्स रोते हुए नजर आए। करणवीर सभी कैदियों को अच्छा गेम खेलने की सलाह देकर शो से बाहर हो गए।
Lock Upp: आधी रात को अत्याचारी जेल से रिहा हुए करणवीर बोहरा, फूट-फूट कर रोने लगे ‘लॉकअप’ के सभी कैदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन