करण जौहर अपने चैट शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'कॉफी विद करण' के नए सीजन के साथ ही करण सितारों के साथ इंडस्ट्री की गॉसिप और उनके बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। सातवें सीजन के अभी तीन एपिसोड आ चुके हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि अब नए एपिसोड के लिए करण जौहर ने संजय लीला भंसाली और एसएस राजामौली को आमंत्रित किया है।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण जौहर चाहते हैं कि उनके चैट शो में संजय लीला भंसाली और एसएस राजामौली एक साथ आए। इसके लिए उन्होंने दोनों दिग्गज फिल्म निर्माताओं को आमंत्रित किया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, करण अपने रैपिड फायर राउंड की तैयारी कर रहे हैं। वह दोनों दिग्गजों के बारे में अच्छी तरह रिसर्च करके 'सवाल बनवा रहे हैं।
3 of 4
संजय लीला भंसाली, एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार संजय लीला भंसाली और राजामौली को शो पर एक साथ लाने में एक मुश्किल भी है। संजय लीला भंसाली इन दिनों 'हीरामंडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। और जब भंसाली शूटिंग करते हैं, तो उनके लिए और कुछ भी सोचना मुश्किल होता है। इसलिए उन्होंने अभी तक 'कॉफी विद करण' के लिए हां नहीं कहा है। दिलचस्प बात यह है कि राजामौली संजय लीला भंसाली के फैन हैं। ऐसे में दोनों को साथ देखना बहुत दिलचस्प होगा।
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : Instagram
बता दें कि अब तक 'कॉफी विद करण' के तीन एपिसोड आ चुके हैं। पहले एपिसोड में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लीड कपल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आए थे, तो दूसरे में सारा अली खान और जान्हवी कपूर की दोस्ती देखने को मिली थी। इसके अलावा बीते दिन सामंथा रुथ प्रभु ने 'कॉफी विद करण' में अक्षय कुमार के साथ अपना डेब्यू किया था।