हिंदी सिनेमा के सबसे हिट निर्देशकों में से एक सूरज बड़जात्या को अपनी सुपरहिट फिल्म ‘विवाह’ की कहानी एक अखबार से मिली। अब भी तमाम सारी ओटीटी सीरीज अखबारों की कतरनों को जुटाकर ही बन रही हैं। और, ऐसी ही एक हिट सीरीज रही है प्राइम वीडियो की फिल्म सीरीज ‘मॉडर्न लव’। ये सीरीज न्यूयॉर्क टाइम्स नामक अखबार में छपने वाले इसी नाम के कॉलम में छपी कहानियों को लेकर रची गई और अब इसके हिंदी संस्करण की तैयारी शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक हिंदी सिनेमा के कुछ दिग्गज निर्देशकों और कलाकारों को ‘मॉडर्न लव’ के हिंदी संस्करण के लिए साइन किया जा चुका है।
Modern Love: देसी अखबारों की कतरनों से निकलेंगी प्रेम की अनूठी कहानियां, वामिका गब्बी और प्रतीक गांधी की नई सीरीज ‘मॉडर्न लव’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 19 Jan 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन