दर्शकों के लिए उनकी चॉइस के हिसाब से आज के समय में ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज की भरमार है। इस पर दर्शकों को एक्शन से लेकर क्राइम और कॉमेडी सब देखने को मिल जाता है। वैसे तो ओटीटी प्लेटफार्म पर आपको कई वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी, लेकिन 'गुल्लक' बेवसीरीज कई मायनों में अलग है। इस सीरीज को आप अपने परिवार संग बैठकर देख सकते हैं। 'गुल्लक' में कलाकारों ने अभिनय से एक परिवार की स्थितियों का बखूबी दिखाया है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आए थे और अब एक बार फिर से सबको गुदगुदाने गुल्लक सीजन 3 भी रिलीज होने वाला है।
Gullak Season 3: मिश्रा परिवार में फिर बनेंगे मजेदार किस्से, जानिए कब और कहां देख सकते हैं 'गुल्लक' सीजन 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन