विक्रांत मैसी ने विभिन्न वेब शो और फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'फॉरेंसिक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसके लिए उन्हें जनता से काफी सराहना भी मिल रही है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने अपने करियर और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर बात की है।
2 of 4
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने कहा, 'जब मैंने अपनी करियर की शुरुआत की थी, तब बहुत कम ओटीटी प्लेटफॉर्म थे जिस पर काम कर सकते थे। शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट ज्यादा था और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था। लेकिन अब चीजें बहुत बदल गई हैं। अब ओटीटी पर प्रोफेशनलिज्म ज्यादा है।'
3 of 4
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
विक्रांत ने आगे कहा कि ओटीटी ने उन्हें सिनेमा और टीवी से परे अपनी अभिनय क्षमता का पता लगाने के बेहतर अवसर दिए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे काम के संबंध में मैं वास्तव में आभारी हूं कि मुझे अभी भी काम करने का मौका मिल रहा है क्योंकि बहुत कम ही आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जो लगभग 18 वर्षों से अभिनय कर रहा है। मैं अभी 35 साल का हूं और लोग अभी भी मेरा समर्थन कर रहे हैं।'
4 of 4
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
बता दें कि विक्रांत मैसी ने 2017 में यूट्यूब की मिनी सीरीज 'राइज' के साथ अपना वेब डेब्यू किया। वहीं, अब विक्रांत ओटीटी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय चेहरों में से एक बन गए हैं। उन्होंने 'मिर्जापुर,' 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल,' 'मेड इन हेवन' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी कई वेब सीरीज में काम किया है। वहीं, हाल ही में जी5 पर उनकी फिल्म 'फॉरेंसिक' रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं।