हिंदी सिनेमा के किंग अभिनेता शाहरुख खान की निर्माता कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इसके पहले सीजन को दर्शकों और समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। खबरों की मानें तो इसके दूसरे सीजन को भी ऋभु दासगुप्ता ही निर्देशित कर सकते हैं। खबरों के अनुसार रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीओओ गौरव वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका प्रोडक्शन हाउस इस सीरीज के दूसरे सीजन पर काम कर रहा है।
इमरान को फिर मिला शाहरुख का साथ, 'बार्ड ऑफ ब्लड' के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन