फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dish TV OTT aap watcho created 45 million users in a year

WATCHO: सोनी और जी के विलय के बीच डिश टीवी के ओटीटी ऐप की लंबी छलांग, साल भर में बना लिए 4.5 करोड़ यूजर्स

Thu, 10 Feb 2022 08:56 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 08:56 PM IST
सार

डिश टीवी इंडिया ने ओटीटी बाजार में अपने ऐप वाचो को मजबूती से स्थापित करना शुरू कर दिया है। सोनी और जी दोनों कंपनियों के ऐप सोनी लिव और जी5 को टक्कर देते हुए डिश टीवी के ऐप वाचो ने अब तक अपने 4.5 करोड़ ग्राहक बना लिए हैं।

विज्ञापन
Dish TV OTT aap watcho created 45 million users in a year
डिश टीवी के सीईओ अनिल दुआ - फोटो : facebook/dish tv

विस्तार

भारत में जी टीवी के चैनलों और सोनी टीवी के चैनलों में से दोनों कंपनियों का आपसी विलय होने के बाद कौन सा जारी रहेगा और कौन सा दूसरे में समाहित हो जाएगा, ये तो अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन जी टीवी की ही सहयोगी कंपनी रही डिश टीवी इंडिया ने ओटीटी बाजार में अपने ऐप वाचो को मजबूती से स्थापित करना शुरू कर दिया है। सोनी और जी दोनों कंपनियों के अभी तक अपने अपने ऐप सोनी लिव और जी5 हैं, लेकिन इन दोनों को टक्कर देते हुए डिश टीवी के ऐप वाचो ने अब तक अपने 4.5 करोड़ ग्राहक बना लिए हैं।

विज्ञापन


भारत के तेजी से बढ़ रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक वाचो पर विभिन्न श्रेणियों में तरह-तरह के शॉर्ट फॉर्मेट कंटेन्ट की पेशकश की जाती है और यह कई तरह के दर्शकों की जरूरतें पूरी करता है। इस पर लाइव टीवी और नए जमाने का ओरिजिनल कंटेन्ट तो है ही साथ ही टैलेंट दिखाने वालों के लिये स्वैग पर यूजर-जनरेटेड वीडियोज भी हैं।
विज्ञापन


इस बारे में कंपनी के ग्रुप सीईओ अनिल दुआ कहते हैं, “अपने प्लेटफॉर्म पर 45 मिलियन यूजर्स का यह आंकड़ा छूकर हम बहुत खुश हैं। जब हमने वाचो को लॉन्च कर ऑन-डिमांड क्वालिटी कंटेन्ट देने का सफर शुरू किया था, तब हम अपने डीटीएच यूजर के मनोरंजन को पूर्ण करना चाहते थे। आज वाचो अपने सभी यूजर्स के लिये रोमांचक एक्सक्लूसिव कंटेन्ट दे रहा है और साथ ही डिशटीवी और डी2एच ग्राहकों के लिये चलते-फिरते लाइव टीवी सर्विसेज की पेशकश भी कर रहा है। हम अपनी पेशकश को लगातार मजबूत करने और प्लेटफॉर्म पर यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देशभर में उभरती प्रतिभा को पहचान और मौका देने के लियए वाचो अपने यूजर-जनरेटेड कंटेन्ट प्लेटफॉर्म ‘वाचो स्वैग’ पर यूजर्स को कंटेन्ट बनाने और दिखाने की अनुमति देता है। इस पहल से वाचो अपने कंटेन्ट को ऐप पर पोस्ट करने में मदद देकर न केवल रचनात्मक लोगों को बढ़ावा देता है, बल्कि उन्हें इनाम और बड़े अवसर देकर खुश भी करता है। उभरते कंटेन्ट क्रियेटर्स को प्रेरित करने के अपने एक प्रयास में वाचो ने हाल ही में एशिया के सबसे बड़े कंटेन्ट फेस्टिवल- इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट (आईएफपी) के 11वें सीजन के लिये उसके साथ गठजोड़ भी किया और उसमें भाग लेने वालों के लिये अपना काम दिखाने का एक्सक्लूसिव प्लेटफॉर्म भी बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed