फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Coronavirus outbreak Netflix release Relief Fund for covid 19 affected

शूटिंग बंद होने से परेशान लोगों के लिए नेटफ्लिक्स ने खोली तिजोरी, बनाया इतने करोड़ डॉलर का राहत कोष

Sat, 21 Mar 2020 11:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 21 Mar 2020 11:04 PM IST
सार

  • दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने यहां काम करने वालों के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है
  • दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस की महामारी से हजारों ऐसे कर्मचारी अपने काम से हाथ धो बैठे हैं

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Netflix release Relief Fund for covid 19 affected
Ted sarandos - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने यहां काम करने वालों के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है। कंपनी ने इस कोरोना काल में शूटिंग बंद होने से प्रभावित हुए कलाकारों और सेट्स पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ डॉलर का एक राहत कोष बनाया है। दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस की महामारी से हजारों ऐसे कर्मचारी अपने काम से हाथ धो बैठे हैं जिनके घर का चूल्हा रोज शूटिंग के दौरान होने वाली कमाई से ही जलता रहा है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के रूप में काम करने वाले कर्मचारी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि राहत कोष में मदद उन लोगों को सबसे पहले दी जाएगी जो सबसे ज्यादा मुश्किल में हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी ने ये भी कहा कि इसमें से डेढ़ करोड़ डॉलर का फंड उन गैर-लाभकारी संगठनों के पास जाएगा जो बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को आपातकालीन राहत प्रदान कर रहे थे। यह उन देशों के लिए है जहां नेटफ्लिक्स ने अपना कारोबार फैला रखा है। नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर टेड सेरैंडस ने कहा, 'इस समुदाय ने नेटफ्लिक्स का साथ उसके अच्छे वक्त से दिया है। अब इस मुश्किल की घड़ी में हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते। खासकर ऐसे मौके पर जब कोई भी एक दूसरे की मदद के बारे में सोच भी नहीं सकता।'
विज्ञापन


रत में भी नेटफ्लिक्स का बहुत बड़ा बाजार है। कोरोना के डर से भारत में सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग पर बीते मंगलवार से रोक लगी है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम संगठन इस बाबत 30 मार्च को फिर से बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में शूटिंग एक अप्रैल से शुरू करने या न करने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जनता कर्फ्यू में खिड़की-दरवाजे खोलकर डॉक्टर्स के लिए ये खास काम करेंगे अमिताभ बच्चन, हर कोई करेगा तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed