बिग बॉस ओटीटी का सफर अब खत्म होने की तरफ है। जल्द ही देश को बिग बॉस ओटीटी का पहला विनर मिल जाएगा। इस शो के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स में शमिता शेट्टी, राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन हैं। बिग बॉस ओटीटी के खत्म होते ही बिग बॉस 15 भी टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगा। कलर्स चैनल ने इसका प्रोमो भी जारी कर दिया है। सलमान खान इस प्रोमो में एक जंगल में नजर आ रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि इस बार का बिग बॉस किसी जंगल की थीम पर आधारित होगा लेकिन उससे पहले आप भी अगर बिग बॉस ओटीटी के बड़े फैन हैं और एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं तो आपको जानना चाहिए कि कैसे इस शो के विनर का ऐलान किया जाएगा। कौन फिनाले से पहले एलिमिनेट होगा और कौन आगे जाएगा?
Bigg Boss OTT Grand Finale: इस हफ्ते शो से बाहर होंगे दो कंटेस्टेंट, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन