लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'बिग बॉस ओटीटी' के ग्रैंड फिनाले का दिन आ गया है। शनिवार यानी आज रात 'बिग बॉस ओटीटी' के विजेता के नाम का एलान किया जाएगा। शो में पहले 5 फाइनलिस्ट थे, जो इस ट्राफी को जीतने की रेस में शामिल थे। 'बिग बॉस ओटीटी' के फाइनल की इस रेस में पहले शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट शामिल थे। लेकिन अब फिनाले की रेस में सिर्फ चार कंटेस्टेंट बचे हैं।
दरअसल, प्रतीक ने खुद को फिनाले की इस दौड़ से बाहर करते हुए बिग बॉस 15 के घर में सीधे एंट्री कर ली है। इस तरह प्रतीक जल्द ही टेलीविजन पर शुरू होने वाले बिग बॉस 15 के पहले कंफर्न्म कंटेस्टेंट बन गए हैं।
2 of 5
बिग बॉस ओटीटी फिनाले
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में सस्पेंस लाते हुए होस्ट करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट के सामने एक ब्रीफकेस रखा। इसके साथ ही करण ने सभी को बताया कि जो सदस्य 5 तक की गितनी में इस ब्रीफ केस को पहले उठा लेगा, वह फिनाले की रेस से बाहर हो जाएगा। हालांकि, इस में और तड़का लगाते हुए करण ने बताया कि ब्रीफकेस को चुनने वाले सदस्य को बिग बॉस 15 में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी।
3 of 5
बिग बॉस ओटीटी फिनाले
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद करण के 5 गिनते ही प्रतीक ने ब्रीफकेस उठा कर खुद को बिग बॉस ओटीटी के फिनाले की इस रेस से बाहर कर लिया। प्रतीक के इस फैसले से सभी घरवाले हैरान रह गए। हालांकि, अपने इस फैसले के साथ ही प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में पहले कंफर्न्म कंटेस्टेंट बन गए हैं।
4 of 5
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रैंड फिनाले की शाम को और भी मजेदार बनाने के लिए आज के एपिसोड में कई सेलिब्रिटीज पहुंचेंगे। आज के एपिसोड में दर्शकों को करण वाही, ऋत्विक धनजानी, रितेश देशमुख नजर आएंगे। इस रियलिटी शो को जीतने वाले विजेता को ट्रॉफी के साथ मिलेगा 25 लाख का ईनाम दिया जाएगा।
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
शो से प्रतीक सहजपाल के बाहर होने के बाद से अब फिनाले की रेस में सिर्फ टॉप 4 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 8 बजे से शुरू हो चुका है।