कश्मीर फाइल्स ने हाल ही में सिनेमाघरों में तहलका मचा कर रख दिया था और अब मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'लंदन फाइल्स' भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक डिटेक्टिव की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 'लंदन फाइल्स' एक इनवेस्टिगेटिव वेब सीरीज सीरीज है, जिसमें अर्जुन रामपाल रहस्यों पर से परत दर परत पर्दा उठाते दिखाई देंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया है और अब जल्दी ही ये सीरीज भी रिलीज कर दी जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि इस सीरीज को आप कब और कहां देख सकते हैं।
London Files: गहरे राज को उजागर करेगी लंदन फाइल्स, जानिए कब और कहां देख सकते हैं अर्जुन रामपाल की ये वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन