दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्मों में से एक अमेजॉन प्राइम वीडियो मार्च में छह नए शीर्षकों को रिलीज करने के लिए तैयार है। इन छह नए कार्यक्रमों में से चार अंतर्राष्ट्रीय ओरिजिनल्स और दो हिंदी ओरिजिनल्स शामिल हैं। इन सभी ओरिजिनल्स में मात्र एक फिल्म है और बाकी सभी वेब सीरीज हैं। प्राइम वीडियो की पिचकारी से निकलने वाले ये रंग अनूठे हैं, तो चलिए जानते हैं इस अनोखे होली हंगामा के बारे में।
| फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म |
|
|
|
| द टेस्ट: ए न्यू एरा फॉर ऑस्ट्रेलिया टीम |
11 मार्च |
वेब सीरीज |
| जेसी एंड नेसी |
13 मार्च |
वेब सीरीज |
| पुष्पावली सीजन 2 |
13 मार्च |
वेब सीरीज |
| ब्लो द मैन डाउन |
20 मार्च |
फिल्म |
| रिलेटिवली रिलेटेबल- स्टैंड अप स्पेशल बाई नवीन रिचर्ड |
20 मार्च |
स्टैंड अप कॉमेडी शो |
| मेकिंग द कट |
27 मार्च |
वेब सीरीज |
2 of 7
The Test: A New Era for Australia Team
- फोटो : amar ujala mumbai
'द टेस्ट: ए न्यू एरा फॉर ऑस्ट्रेलिया टीम, 11 मार्च (वेब सीरीज)
इंटरनेशनल ओरिजिनल्स की बात करें, तो इसकी शुरुआत 'द टेस्ट: ए न्यू एरा फॉर ऑस्ट्रेलिया टीम' से होने वाली है। यह वेब सीरीज 11 मार्च को प्रसारित की जाएगी। इस वेब सीरीज में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अब तक के अपने घोटालों, दोषों और खुद से किए गए अपराधों का उल्लेख करेंगे। साथ ही वह आगामी पीढ़ी को सुधारने की शपथ लेंगे।
3 of 7
Jessy and Nessy
- फोटो : amar ujala mumbai
जेसी एंड नेसी, 13 मार्च (वेब सीरीज)
अमेजॉन प्राइम कि यह भेंट बच्चों के लिए होगी। सीरीज एक जिज्ञासु लड़की के बारे में है, जिसके जादुई चश्मे उसे एनिमेटेड किरदारों में बसी एक अदृश्य दुनिया तक ले जाते हैं। एक 5500 साल पुराना समुद्री राक्षस उसका दोस्त बन जाता है। वह उससे हर रोज कुछ सवालों के जवाब मांगती हैं।
4 of 7
Pushpavalli Season 2
- फोटो : amar ujala mumabi
पुष्पावली सीजन 2, 13 मार्च (वेब सीरीज)
पुष्पावली का पहला सीजन 2017 में रिलीज हुआ था, जिसमें सुमुखी सुरेश और नवीन रिचर्ड ने मुख्य भूमिका में किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज में भारत के बेहतरीन स्टैंड अप कॉमेडियन सुमायरा शेख, केनी सेबेस्टियन, मनीष आनंद, प्रीतिका चावला आदि ने काम किया है। दूसरे सीजन में भी कलाकार तो सब यही रहेंगे, लेकिन इसकी कहानी क्या रहेगी अभी है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
5 of 7
Blow the Man Down
- फोटो : amar ujala mumbai
ब्लो द मैन डाउन, 20 मार्च (फिल्म)
मार्च के महीने की अमेजॉन पर यह इकलौती ओरिजिनल फिल्म रहेगी। इस फिल्म में मैरी बेथ और प्रिस्किला कोनोली एक खतरनाक आदमी के साथ भीषण दुर्घटना को छुपाने का प्रयास करती हैं। अपने अपराध को छुपाने के लिए दोनों बहनों को अपने शहर के अपराधों की गहराई तक जाना पड़ता है, जो शहर के सबसे अंधेरे रहस्यों को उजागर करती है।