अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अभिनय की शुरूआत 1991 की फिल्म सौगंध से की थी। अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक का समय पूरा हो गया है। इस बीच उनकी कई फिल्में सुपरहिट रहीं तो कई बुरी तरह फ्लॉप भी हुई। आज हम आपको अक्षय की 10 बेहतरीन फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जिसे होली की छुट्टियों में आप ओटीटी पर बिंजवॉच कर सकते हैं।
Akshay Kumar Hit Films on OTT : होली की छुट्टियों पर बिंजवॉच करें अक्षय की ये सुपरहिट फिल्में, जानिए कौन सी फिल्म किस ओटीटी पर
खिलाड़ी - 1992
1992 में अक्षय की फिल्म ‘खिलाड़ी’ रिलीज हुई। इस फिल्म से "खिलाड़ी" नाम वाली अक्षय कुमार की फिल्मों की श्रृंखला शुरू हुई। फिल्म में चार दोस्त राज, नीलम, बोनी और शीतल मजाक में शीतल का अपहरण कर उसके पिता से फिरौती मांगने की योजना बनाते हैं। दुर्भाग्यवश, शीतल की हत्या हो जाती है और सबूत उन तीनों की ओर इशारा करते हैं। इसमें अक्षय कुमार, दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का और साबीहा मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
मोहरा - 1994
मोहरा साल 1994 में रिलीज और राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदारों में हैं। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।
खिलाड़ियों का खिलाड़ी - 1996
खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय कुमार, रेखा, रवीना टंडन, गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी में अक्षय अपने भाई को खोजते हुए एक महिला गैंगस्टर के गिरोह में शामिल हो जाते हैं। इसका निर्देशन उमेश मेहरा ने किया था। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
हेराफेरी – 2000
कई लोग इसे आज तक की बेस्ट कॉमेडी फिल्म मानते हैं। इस फिल्म ने अक्षय के करियर को एक नई दिशा दी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अहम भूमिका में थे। इसका निर्देशन प्रियदर्सन ने किया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।