'मैंने प्यार किया' फेम भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी निर्माता निर्देशक रोहन सिप्पी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा सीरीज 'मिथ्या' के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के निर्माताओं ने शोबिज में अवंतिका को लॉन्च करने की अनाउंसमेंट एक पोस्टर के साथ की है। इस पोस्टर में यंग एक्ट्रेस अवंतिका, बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी के 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित 'मर्द को दर्द नहीं होता' के साथ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में जबरदस्त एंट्री कर चुके हैं। अब भाग्यश्री की बेटी अवंतिका ग्लैमर की दुनिया में अपना परचम लहराने के लिए सेट है।
Avantika Dassani: बेटे के बाद भाग्यश्री की बेटी की भी बॉलीवुड में एंट्री, रोहन सिप्पी की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर से होगा डेब्यू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 27 Jan 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन