5 Best Series On SonyLIV: सोनी लिव पर रिलीज हुई ये पांच सीरीज हैं मस्ट वॉच, इसी वीकेंड बना लें देखने का प्लान
अनदेखी
अनदेखी क्राइम थ्रिलर है, जो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. इसका निर्देशन आशीष आर शुक्ला ने किया है। ये 4 मार्च को रिलीज हो जाएगी. दिब्येंदु भट्टाचार्य इस शो में मुख्य भूमिका में हैं। इसमें शादी में एक लड़की का मर्डर हो जाता है और एक अमीर परिवार इस पूरी घटना को कवर करने की जद्दोजहद करता है। शो में दिब्येंदु का रोल बहुत दमदार दिखाया गया है।
स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी
हंसल मेहता की नई टीवी सीरीज, स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, ऑन-स्क्रीन रियल लाइफ की घटना पर आधारित है। यह कहानी एक भारतीय स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता पर आधारित है। हर्षद मेहता ने शेयर की खरीद-बिक्री में करीब 4000 करोड़ का घोटाला किया था। ये सीरीज पत्रकार सुचेता दलाल और देबाशीष बसु की किताब "द स्कैम: हू वोन, हू लॉस्ट, हू गॉट अवे" पर आधारित है। इसमें प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता की शानदार भूमिका निभाई है।
JL50
शैलेंद्र व्यास द्वारा निर्देशित JL50 भी वास्तविक घटना पर आधारित है। ये एक थ्रिलर है. JL50 एक कॉमर्शियल फ्लाइट थी जो कि 35 साल पहले लापता हो गई थी और पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसके अलावा इसमें पंकज त्रिपाठी और पीयूष शर्मा भी हैं।
गुल्लक
अगर आप इस वीकेंड कॉमेडी-ड्रामा देखना चाहते हैं तो गुल्लक एक बेहतरीन शो है। इस शो में एक मिश्रा परिवार है जो अपनी डेल लाइफ में की छोटी-छोटी बातों से आपको रूबरू कराएंगे और हंसाएंगे. पूरे परिवार के साथ भी घर बैठे इस शो का आनंद लिया जा सकता है।