साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि अब बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हो चुके हैं। आज विजय देवरकोंडा का जन्मदिन है। आइए आपको आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
2 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय देवरकोंडा आज भले ही करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन फर्श से लेकर अर्श तक उनका यह सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। 9 मई 1989 में जन्मे विजय देवरकोंडा के पिता एक टीवी स्टार थे, लेकिन परिवार की आर्थिक हालत कुछ खास नहीं थी।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा की जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया था जब उनके पास रेंट भरने तक के पैसे नहीं थे। धीरे-धीरे उन्हें काम मिलने लगा और उनकी आर्थिक हालत सुधरने लगी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला' से किया था।
4 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय देवरकोंडा के नाम में ही विजय है। उन्होंने हारना कभी सीखा ही नहीं। एक के बाद एक उन्हें फिल्में मिलती गई और वे आगे बढ़ते गए। 'नुव्विला' के बाद अभिनेता 'डियर कामरेड' और 'मेहनती' जैसी फिल्मों में काम किया।
5 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैसे वक्त सबका बदलता है वैसे ही विजय देवरकोंडा का भी वक्त बदला। वह साल 2017 था। विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी' इसी साल रिलीज हुई। इस फिल्म ने विजय के लिए सबकुछ बदल दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हुई। इस फिल्म के बाद विजय एक विजेता बनकर सबके सामने आए। 'अर्जुन रेड्डी' की कामयाबी ने विजय के लिए सबकुछ बदल कर रख दिया। इस फिल्म के बाद वे बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आने लगे।