फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan starrer film Udta Teer X Review users like the story

उड़ता तीर एक्स रिव्यू: 'इसके आगे धुरंधर भी फेल है', यूजर्स ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 23 Oct 2026 01:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

  • Udta Teer X Review: आज 23 अक्तूबर को फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज हो गई है। 
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फिल्म को लेकर अपने हिसाब से रिव्यू लिख रहे हैं।
  • इस खबर में जानिए कि यह फिल्म दर्शकों को कैसी लगी है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan starrer film Udta Teer X Review users like the story
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अदाकारी वाली फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई दर्शकों ने फिल्म का पहला शो देखा और सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा है। फिल्म को दर्शकों से मिलेजुले रिव्यू मिल रहे हैं। इस खबर में जानिए दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी।
विज्ञापन

Udta Teer Review: क्या जासूसी और कॉमेडी के खेल में निशाने पर लगेगा आयुष्मान का तीर? या रास्ते में भटक जाएगा

विज्ञापन
Trending Videos

यूजर को पसंद आई फिल्म की कॉमेडी
कई यूजर्स को फिल्म 'उड़ता तीर' अच्छी लगी है। एक यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा, ''उड़ता तीर' बहुत अच्छी फिल्म है। यह दूसरी बेवकूफी वाली बॉलीवुड फिल्मों की तरह नहीं है।'



यूजर ने धुरंधर से की तुलना
एक एक्स यूजर को यह फिल्म इतनी पसंद आई है कि उसने इसकी तुलना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से कर दी है। उसने लिखा, 'हंस-हंस के पागल हो जाओगे। इसके आगे धुरंधर भी फेल है।'



यूजर को कैसी लगी कहानी?
एक एक्स यूजर को फिल्म की कहानी पसंद आई है। उसने एक्स पर लिखा, 'इसमें भरपूर कॉमेडी है। कहानी आपको बांधे रखती है और क्लाइमैक्स बहुत ही शानदार है। यह पूरी तरह से मनोरंजन करने वाली एक बेहतरीन फिल्म है।'



क्या हिट होगी फिल्म?
एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म जरूर हिट होगी। एक और यूजर ने फिल्म में अच्छी कॉमेडी की तारीफ की है। एक और यूजर ने लिखा 'यह बहुत अच्छी बात है कि इस फिल्म को ज्यादातर 4 रेटिंग मिल रही है।'




यूजर को पसंद नहीं आई फिल्म
कुछ यूजर्स को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा 'यह एक जासूसी कॉमेडी फिल्म है, जो बार-बार अपनी ही पहचान में सेंध लगाती है।'



यूजर ने बताया चापलूसी भरी फिल्म
एक एक्स यूजर ने फिल्म को रीढ़हीन और चापलूसी भरी फिल्म बताया है। उन्होंने इस पर निराशा जताई है।


 
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
  • बता दें कि फिल्म 'उड़ता तीर' में दिखाया गया है कि एक पाकिस्तानी जासूस भारत में अपने मिशन पर आता है। 
  • एक हादसे में उसकी याददाश्त चली जाती है। 
  • इसके बाद वह भारत के प्रति देशभक्ति दिखाने लगता है इस बीच पाकिस्तानी अधिकारी चिंता में पड़ जाते हैं। 
  • फिल्म में कॉमेडी के डोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed