आज पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर मनोरंजन जगत के भी कई सितारे श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे नजर आए और लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी तथा भगवान से सुख समृद्धि की कामना की।
2 of 7
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भी लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने श्री कृष्ण से जुड़ी एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसको साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।"
3 of 7
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @singhakshara
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी श्री कृष्ण की भक्ती में लीन नजर आईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर श्री कृष्ण के भजन की एक वीडियो साझा करते हुए सभी का जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा,"जय श्री कृष्णा।"
4 of 7
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्री कृष्ण से जुड़े एक भजन को साझा किया है। इस भजन को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "श्री राधे कृष्णा, इतना प्यारा और पवित्र भजन।"
राजकुमार राव ने अपने सरनेम से क्यों हटाया यादव? किया खुलासा
5 of 7
सोनू सूद
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
इस कड़ी में हिंदी फिल्मों के जाने-माने ्अभिनेता सोनू सूद ने भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। सोनू को देश भर मेें काफी पसंद किया जाता है। उनकी छवि लोगों की मदद करने वाले अभिनेता की है। कोविड के दौरान भी उन्होने कई जरुरतमंद लोगों की मदद की थी।
जब श्रीकृष्ण के अवतार में खूब जंचे अक्षय, OMG के सेट पर सच में बजाई थी बांसुरी