फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   yeh rishta kya kehlata hai fame star hina khan shares cryptic post amid breast cancer treatment Know Details

Hina Khan: कैंसर उपचार के बीच हिना खान का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- या रब...मुझे नहीं पता तुम्हारा क्या प्लान है?

Tue, 12 Nov 2024 03:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Nov 2024 03:46 PM IST
सार

Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट वे प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। अभिनेत्री इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं। इस बीच उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
yeh rishta kya kehlata hai fame star hina khan shares cryptic post amid breast cancer treatment Know Details
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

विस्तार

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री हिना खान कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। इस बीमारी का उपचार कराते हुए वे अपने पेशवर जिंदगी में भी सक्रिय हैं। उनकी हिम्मत और हौसले को देख सब तारीफ कर रहे हैं। हिना हर समय सकारात्मक रहती हैं और मजबूती से परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। लेकिन, हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

BB 18: सलमान ने जानबूझकर उड़ाया अरफीन खान के प्रोफेशन का मजाक? ऋतिक रोशन के माइंड कोच ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

yeh rishta kya kehlata hai fame star hina khan shares cryptic post amid breast cancer treatment Know Details
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan

ऊपरवाले से किया सवाल
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'या रब, मैं नहीं जानती कि मेरे लिए आपका क्या प्लान है?  लेकिन फिर भी, मैं हमेशा आप पर भरोसा करना चुनूंगी। दर्द में भी, आंसुओं में भी, अनिश्चितताओं में भी, मुझे मेरे लिए आपकी योजनाओं पर पूरा भरोसा है। मुझे इन सब से उबरने के लिए तौफीक और हिदायत दो। आमीन'।

सलामती की दुआ कर रहे फैंस
हिना खान अपने कैंसर के उपचार से जुड़ी हर जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। कीमोथैरेपी से लेकर बालों के झड़ने तक हर, चीज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपडेट की। लेकिन, वे कहीं भी हिम्मत हारती या कमजोर पड़ती नजर नहीं आईं। उनकी सकारात्मकता देख उनके फैंस भी कई बार हैरान होते हैं। अभिनेत्री के चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
Bigg Boss 18: कंवर ढिल्लों ने एलिस संग 'बिग बॉस 18' में ना जाने की वजह बताई, बोले- 'रिश्ते बिगड़ जाते हैं'

विज्ञापन

सैर-सपाटे पर निकलीं हिना
हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर दो अन्य तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने बताया है कि वे कहीं घूमने निकली हैं। एक तस्वीर में उनका हवाई यात्रा का टिकट और पासपोर्ट नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में वे विमान में सवार दिख रही हैं। इसके साथ हिना ने लिखा है, 'वक्त है तो जीने दे'।
Aamir Khan: 'पठान' में शाहरुख-सलमान के ट्रेन सीक्वेंस ने युवा अभिनेताओं को किया निराश! आमिर खान ने ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed