टीवी शो 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' से फेमस हुई निया शर्मा इन दिनों अपनी हॉट और बोल्ड अंदाज से अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं। निया सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रेड कार्पेट पर अपनी अपियरेंस के लिए भी निया काफी फेमस हैं।
एशिया की हॉट हीरोइनों में होती है निया शर्मा की गिनती, को-स्टार के साथ लिप लॉक कर फैलाई थी सनसनी
निया ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट की है। 5 घंटे से भी कम समय में इस फोटो को 10 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। निया की इस तस्वीर पर लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'काली' से की थी। उन्हें असली पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' से मिली। इसके अलावा एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' में नजर आ चुकी हैं।
#brownskinned @cashmakeupartistry @sabiphotography1
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on