फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री शिरीन मिर्जा अस्पताल में भर्ती, पेट में हुआ इंफेक्शन

Tue, 25 Feb 2020 11:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 25 Feb 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Yeh Hai Mohabbatein actress admit in hospital due to stomach infection
Shireen Mirza - फोटो : file photo

टीवी अभिनेत्री शिरीन मिर्जा के फैंस के लिए बुरी खबर है। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेट में इंफेक्शन होने की वजह से शिरीन मिर्जा को भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी शिरीन मिर्जा की खास दोस्त और अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी ने दी है। शिरीन मिर्जा टीवी शो ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला की बड़ी बहन का किरदार निभाती है। 

Yeh Hai Mohabbatein actress admit in hospital due to stomach infection
Krishna Mukherjee - फोटो : instagram

कृष्णा मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिरीन मिर्जा के हाथों की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शिरीन मिर्जा के हाथों में ड्रीप चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। कृष्णा मुखर्जी के अलावा खुद शिरीन मिर्जा ने भी अपने बीमार होने की जानकारी दी है। उन्होंने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। 

Yeh Hai Mohabbatein actress admit in hospital due to stomach infection
Shireen Mirza - फोटो : file photo

बातचीत के दौरान शिरीन मिर्जा ने कहा कि, 'मेरे पेट में इंफेक्शन हुआ। सुबह में ज्यादा स्थिति खराब थी और शाम होते-होते और भी खराब हो गई। इसलिए मुझे अचानक से ही अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि मुझे पूरी तरह ठीक होने में चार-पांच दिन लगेंगे।' वहीं शिरीन मिर्जा के फैंस उनकी तबीयत खराब होने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Hai Mohabbatein actress admit in hospital due to stomach infection
Shireen Mirza - फोटो : file photo

आपको बता दें कि शिरीन मिर्जा छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। वह ढाई किलो प्रेम, ये है आशिकी, 24, गुटर गू, सावधान इंडिया और एमटीवी गर्ल्स नाइट आउट जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर भड़का बॉलीवुड, जावेद अख्तर से अनुपम खेर तक ने दी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed