फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटा पर्दाः अस्पताल में भर्ती हैं 'ये हैं चाहते' फेम ऐश्वर्या सुखेजा, तस्वीर साझा कर कहा- कोरोना नहीं हुआ है

Sat, 15 May 2021 12:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 15 May 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Ye hai chaahte fame Aishwarya Sakhuja hospitalised said i am not covid positive
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : Instagram

देश में कोरोना की दूसरी लहर जोरों पर हैं और आए दिन बहुत से लोग इससे संक्रमित हो रहें हैं। मनोरंजन जगत के सितारे भी इस वायरस से अछूते नहीं रह गए हैं। हाल ही में छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या सखूजा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। हालांकि उन्होंने बताया कि वो कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती नहीं हुई हैं। 'ये हैं चाहते' शो में अहाना का किरदार निभा रही हैं ऐश्वर्या सखूजा ने अपनी तस्वीर साझा कर फैंस और शुभचिंतकों को बताया है कि उन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है। 'सास बिना ससुराल' और 'ये हैं चाहते' जैसे सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाली ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। दरअसल ऐश्वर्या की हाल ही में सर्जरी हुई है और इस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं।

Ye hai chaahte fame Aishwarya Sakhuja hospitalised said i am not covid positive
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : Instagram

ऐश्वर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की थीं जिसमें एक तस्वीर में उनके पति रोहित भी नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर साझा कर ये साफ कर दिया है कि उन्हें कोरोना नहीं हुआ है। दरअसल आए दिन कई सेलेब्स सांस की दिक्कत के चलते भी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं ऐसे में ऐश्वर्या ने अपनी तस्वीर साझा कर फैंस की परेशानी दूर कर दी। वो सर्जरी की वजह से अस्पताल में हैं और अब अच्छा महसूस कर रही हैं।

Ye hai chaahte fame Aishwarya Sakhuja hospitalised said i am not covid positive
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा कि, 'मैंने शो से कुछ समय का ब्रेक लिया है और मैं मुंबई वापस आ गई हूं। मैं तब तक शो की शूटिंग शुरू नहीं करुंगी जब तक वैक्सीन नहीं लग जाती। मेरे परिवार वालों ने मुझसे ये पहले ही साफ कह दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे माहौल में मैं अपनी जान को खतरे में डालने वाला कोई काम नहीं करुंगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ye hai chaahte fame Aishwarya Sakhuja hospitalised said i am not covid positive
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : Instagram

गोवा में अपने शूटिंग के अनुभव के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि, 'ऐसा नहीं है कि मुझे गोवा में अच्छा नहीं लगा। हालांकि शूटिंग के दौरान हर घंटे घर से फोन आता था कि मैं वापस कब लौट रही हूं। मैं नहीं चाहती थी कि मेरे परिवार वाले मेरी वजह से इतना तनाव लें। आखिर काम करने का फैसला मेरा है उनका नहीं'।

विज्ञापन
Ye hai chaahte fame Aishwarya Sakhuja hospitalised said i am not covid positive
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : Instagram

आगे ऐश्वर्या ने कहा कि, 'मुझे समझ आता है कि हर हालत में काम होते रहना चाहिए लेकिन निजी तौर पर मुझे खुद बहुत तनाव में रह कर काम करना अच्छा नहीं लगता है। इस वजह से मैंने वापस आने का फैसला कर लिया'। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे चपेट में आ गए हैं। ऐसे में हर तरफ डर का माहौल है, लेकिन सेलेब्स एक आगे आकर लोगों की मदद भी कर रहे हैं और लोगों का हौसला भी बढ़ा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed