फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाली सुमोना हैं बेरोजगार, इस बीमारी से भी जूझ रहीं

Sat, 15 May 2021 12:32 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 15 May 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Sumona Chakravarti REVEALS she's Unemployed and Battling with Endometriosis since 2011
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नजर आती हैं। आए दिन नई तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। वहीं फैंस को भी उनसे जुड़ी हर अपडेट का इंतजार रहता है। इन दिनों सुमोना एक बार फिर लाइमलाइट में आई हैं लेकिन यह वजह हैरान कर देने वाली है। दरअसल, सुमोना ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिये खुलासा किया है कि फिल्हाल उनके पास कोई काम नहीं है और साथ ही बताया कि वो एक लंबे अरसे से गंभीर बीमारी से भी जूझ रही हैं।

Sumona Chakravarti REVEALS she's Unemployed and Battling with Endometriosis since 2011
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से वह चर्चा में आ गई हैं। साझा की गई तस्वीर वर्कऑट के बाद की है जिसमें सुमोना काफी थकी-थकी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ-साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। जिसे पढ़ने के बाद फैंस को यकीन नहीं हो रहा है और सुमोना की बीमारी के बारे में सुनने के बाद काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

Sumona Chakravarti REVEALS she's Unemployed and Battling with Endometriosis since 2011
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुमोना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'काफी लंबे समय के बाद वर्कआउट किया है और काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। हालांकि अभी मैं कुछ काम नहीं कर रही हूं लेकिन फिर भी मैं अपना और अपने परिवार का पूरा ध्यान रखने में सक्षम हूं। कभी-कभी मैं अच्छा महसूस नहीं करती हूं और मूड स्विंग्स काफी हद तक इसमें भूमिका निभाते हैं।' इसके बाद सुमोना अपनी बीमारी के बारे में लिखती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sumona Chakravarti REVEALS she's Unemployed and Battling with Endometriosis since 2011
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

'एक चीज है जो मैंने कभी शेयर नहीं की। मैं साल 2011 से एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी से लड़ रही हूं और कई सालों से इसकी चौथी स्टेज पर ही हूं। खाने की अच्छी आदत, एक्सरसाइज और तनाव नहीं लेना मेरी सेहत के लिए जरुरी है लेकिन लॉकडाउन मेरे लिए भावनात्मक रूप से काफी कठिन रहा है।'

विज्ञापन
Sumona Chakravarti REVEALS she's Unemployed and Battling with Endometriosis since 2011
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुमोना आगे लिखती हैं, ये सारी बातें बताना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन अगर ये पोस्ट किसी के चेहरे पर मुस्कान या किसी को प्रेरित कर सकती है तो मेरे लिए यह काफी होगा। हर कोई अपने जीवन में किसी ना किसी परेशानी से लड़ रहा होता है। जरूरी यह है कि प्यार, सद्भावना और दयालुता इंसान के व्यवहार से कहीं नहीं जानी चाहिए। गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो के अलावा सुमोना चक्रवर्ती 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'खोटे सिक्के' और 'नीर भरे तेरे नैना देवी' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed