फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना के आने का, घरवालों को रुलाने का Bigg Boss को जबरदस्त फायदा, तीन कारण ये भी...

Sun, 10 Dec 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sun, 10 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
With TRP Gains Bigg Boss 11 Finds Space In TOP 10 TV Shows According To BARC
Bigg Boss 11

बीते हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ 'बिग बॉस 11' में आईं। एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान से रोमांटिक बातें की,लाई डिटेक्टर टेस्ट भी पास किया, अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का गाना भी रिलीज कर दिया। 



घरवालों से मिलने गईं तो लड़कों ने उनके लिए रोटियां बनाईं, पोट्रेट तैयार किया और बेली डांस भी हुआ। इन सबसे कटरीना तो खूब इंप्रेस हुईं लेकिन दर्शकों पर क्या असर पड़ा इसका खुलासा हो गया है।

With TRP Gains Bigg Boss 11 Finds Space In TOP 10 TV Shows According To BARC
बिग बॉस - फोटो : colorstv

'बिग बॉस 11' की टीआरपी जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। इसका सबूत है BARC की लेटेस्ट रिपोर्ट जिसमें सलमान खान के इस रियलिटी शो को 'टॉप-10' टीवी शो की लिस्ट में शामिल किया गया है। यही नहीं, सपना चौधरी के एलिमिनेशन के कारण जो शो लिस्ट से गायब हो गया था, उसने सीधे आठवें पायदान पर वापसी की है।

With TRP Gains Bigg Boss 11 Finds Space In TOP 10 TV Shows According To BARC
Gauri Pradhan

इस हफ्ते शो के कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले भी उनसे मिलने आए जिससे पूरे घर का माहौल खुशनुमा हुआ। जो कंटेस्टेंट एक दूसरे को फूटी आंख पसंद नहीं करते थे, वे एक दूसरे से गले मिलते नजर आए। बंदगी जब घर से जा रही थीं, तो सलमान ने उनका एक लवी डवी वीडियो भी दिखाया जिसे देख ना सर्फ वे लव बर्ड्स बल्कि फैन्स की भी आंखें नम हो गईं। इसके अलावा मजेदार कैप्टेंसी टास्क ने भी लोगों को शो से बांधे रखा। इन सब वजहों से 'बिग बॉस 11' इस हफ्ते टॉप 10 लिस्ट में शुमार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
With TRP Gains Bigg Boss 11 Finds Space In TOP 10 TV Shows According To BARC
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : colorstv
ये है इस हफ्ते के टॉप-10 टीवी शो की पूरी लिस्ट-
कुंडली भाग्य
कुमकुम भाग्य
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सब टीवी)
उड़ान
तू आशिकी
शक्ति-अस्तित्व के एहसास की
ये है मोहब्बतें
बिग बॉस 11
सुपर डांसर-2
ये रिश्ता क्या कहलाता है

गौरलतब है कि बिग बॉस इस लिस्ट में अकेला रियलिटी शो है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed