फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के मुंह से पत्नी की तारीफ सुन नाराज हो गई थीं कपिल शर्मा की मां, दिया था ये ताना

Sun, 01 Nov 2020 10:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 01 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
When Kapil sharma mother got angry when he was praising his wife ginni
पत्नी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। हर हफ्ते इस शो फिल्म इंडस्ट्री के अलग- अलग सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं। लेकिन इस बार शो में कोई अभिनेता या अभिनेत्री नहीं बल्कि क्रिकेटर सुरेश रैना आने वाले हैं। 

When Kapil sharma mother got angry when he was praising his wife ginni
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोनी टीवी

कपिल शर्मा शो में इस बार क्रिकेट और कॉमेडी का तड़का एक साथ लगने वाला है। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ इस बार शो पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करने वाले हैं। 

When Kapil sharma mother got angry when he was praising his wife ginni
सुरेश रैना - फोटो : द कपिल शर्मा शो

शो का एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें सुरेश रैना बताते हैं कि प्रियंका उनके कोच की बेटी हैं और वे बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि वक्त ऐसा भी आया जब दोनों आठ साल तक नहीं मिले क्योंकि प्रियंका विदेश चली गई थीं। जबकि रैना क्रिकेट खेलने में व्यस्त हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Kapil sharma mother got angry when he was praising his wife ginni
कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी

इस दौरान कपिल शर्मा ने सुरेश रैना से अपने-अपने बच्चों के बारे में बात की। कपिल ने कहा कि वह बेटी के जन्म के बाद अपनी पत्नी गिन्नी की और ज्यादा इज्जत करने लगे हैं, क्योंकि एक मां को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। 

विज्ञापन
When Kapil sharma mother got angry when he was praising his wife ginni
कपिल शर्मा - फोटो : instagram

एक किस्सा साझा करते हुए कपिल ने बताया कि एक बार उनकी मां नाराज हो गई थीं। कपिल ने कहा, 'मैंने गिन्नी से एक दिन कहा कि यार गिन्नी, बेटी के जन्म के बाद मेरे मन में आपके लिए और रिस्पेक्ट और बढ़ गई है। जब मैं ये बात कह रह था तो मेरी मां वहीं बैठी थीं। मेरी बात सुनकर वह बोलीं कि मैंने भी तीन बच्चों को जन्म दिया लेकिन मुझे तो तूने कभी ऐसा नहीं कहा।' ये बात सुनकर सभी हंसने लगे।

हफ्तेभर से चल रहे झगड़े के बाद रोमांटिक डेट पर गए एजाज- पवित्र, Bigg Boss ने की खास तैयारियां


View this post on Instagram

Dekhiye #TheKapilSharmaShow ke manch par India ke Superstar Cricketer Suresh Raina aur unki sweet wife Priyanka Raina ki zabardast paari, kal raat 9:30 baje. @kapilsharma @kikusharda @krushna30 @bharti.laughterqueen @sumonachakravarti @banijayasia @archanapuransingh @chandanprabhakar @sureshraina3 @priyankacraina

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed