फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: बंदगी ने ऑडिशन पर ही खोल दिए थे लड़कों से जुड़े पर्सनल सीक्रेट

Sun, 19 Nov 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला डिजिटल
अमर उजाला डिजिटल Updated Sun, 19 Nov 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Watch Bigg Boss 11 Contestant Bandagi Kalra Audition Tape
Bandagi Kalra

'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट बंदगी कालरा को शो के दूसरे कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा के साथ इंटीमेंट होता देख, उनका परिवार खासतौर से उनके पिता सदमे में हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने तक की नौबत आ गई थी। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है। 

Watch Bigg Boss 11 Contestant Bandagi Kalra Audition Tape
Bandagi Kalra

वहीं, दूसरी तरफ बंदगी ने ऑडिशन के दौरान जो भी कुुछ कहा था, वो सामने आ गया है। जो सवाल पूछे गए उनका बंदगी ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल दिये।

Watch Bigg Boss 11 Contestant Bandagi Kalra Audition Tape
Bandagi Kalra

बंदगी ने बताया कि वह अपने पापा की वजह से बिग बॉस में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं स्कूल में अच्छी स्टूडेंट थी, इंजीनियर बनी, कई ब्यूटी पेजेंट्स भी किये, लेकिन पापा ने कभी मेरी पीठ नहीं थपथपाई।' उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि पापा मुझे बिग बॉस में देखें, पूरे 100 दिन उनसे दूर मैं किस तरह सरवाइव करती हूं, वह देखकर उन्हें मुपर जरूर यकीन होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch Bigg Boss 11 Contestant Bandagi Kalra Audition Tape
Bandagi

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बंदगी कालरा ने बताया कि उनकी लड़कियों से बिलकुल भी नहीं पटती। उनका मानना है कि उनसे लड़कियां जलती हैं इसलिए उन्हें एवॉइड करती हैं। इस के विपरीत लड़कों से उनकी बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। बंदगी ने कहा कि उन्हें झूठ बोलने वाले और शो ऑफ करने वाले लोगों से चिढ़ है। उन्होंने कहा, 'मैंने चार साल हॉस्टल में बिताए हैं इसलिए लोगों में फर्क करना, कौन कैसे है ये आसानी से समझ जाती हूं। अपनी इसी खूबी की वजह से मैं 'बिग बॉस-11' में आराम से रह लूंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed