{"_id":"5ecca363c7345e3ac72011e2","slug":"vishnu-puran-know-about-11-episode-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vishnu Puran: इंद्र और शुक्राचार्य के बीच संजीवनी मंत्र को लेकर छिड़ा युद्ध, जानिए किसकी होगी विजय?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Vishnu Puran: इंद्र और शुक्राचार्य के बीच संजीवनी मंत्र को लेकर छिड़ा युद्ध, जानिए किसकी होगी विजय?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 26 May 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 मई से पौराणिक कार्यक्रम विष्णु पुराण का टीवी पर दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। जब से पूरे देश में लॉकडाउन लगा तब से 80 और 90 के दशक के कई सीरियल्स का दोबारा से प्रसारण हो रहा है। रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित विष्णु पुराण का पहली बार प्रसारण साल 2003 में हुआ था। अब यह सीरियल डीडी भारती पर प्रसारित हो रहा है। इस सीरियल को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में आज हम आपको विष्णु पुराण के कल के प्रसारण के बारे में बताते हैं।
2 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को विष्णु पुराण का 11वां एपिसोड प्रसारित हुआ था। इस एपिसोड में संजीवनी मंत्र पाने के लिए देवराज इंद्र और दैत्य गुरु शुक्राचार्य का आमना सामना होता है। इस युद्ध में देवराज इंद्र की विजय होती है। जिसके बाद इंद्रलोक में उत्साह का माहौल है। वहीं यह सब देखकर विष्णु भगवान कहते हैं कि हर अंधकार के बाद प्रकाश होता है। हर रात्रि के बाद प्रात: काल होता है।
3 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद भगवान विष्णु अपने दूत के माध्यम से संदेश भिजवाते हैं कि यदि दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने शिव की आराधना से संजीवनी मंत्र ले लिया तो अनर्थ हो जाएगा। अब आगे क्या होगा इसे जानने के लिए आपको आज का एपिसोड देखना होगा। गौरतलब है कि डीडी भारती पर बीते 14 मई से 'विष्णु पुराण' प्रसारित किया जा रहा है। इस सीरियल में भगवान विष्णु के किरदार में अभिनेता नितीश भारद्वाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : सोशल मीडिया
नितीश भारद्वाज ने बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में कृष्ण भगवान का भी किरदार किया था। नितीश भारद्वाज ने विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के अलावा राम का किरदार भी निभाया है। वहीं उनके साथ वैदेही अमृते इस सीरियल में माता लक्ष्मी के किरदार में थीं। विष्णु पुराण में माता सीता के किरदार को भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : सोशल मीडिया
माता सीता के किरदार को टीवी अभिनेत्री रीना कपूर ने निभाया था। दैत्य गुरु शुक्राचार्य का किरदार विष्णु पुराण में सुरेंद्र पाल ने निभाया था। पुराणों के अनुसार शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु तथा पुरोहित थे। वहीं अभिनेत्री शालिनी कपूर विष्णु पुराण में रेणुका के किरदार में थीं।
पढ़ें: मजदूरों की मदद करने पर रवि किशन ने की सोनू सूद की तारीफ, कहा- 'यही सब याद रहता...'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।