फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली की फिल्म को देख विकास गुप्ता की कैमरे पर ऐसी चूक, गुस्सा हो सकती है 'पद्मावती'

Wed, 31 Jan 2018 07:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
vikas gupta big statement on sanjay leela bhansali padmaavat

बिग बॉस सीजन 11 में फिनाले तक पहुंचे कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' देखी। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने कैमरे के सामने इसके बारे में कई बाते बोलीं। पद्मावत के बारे में मीडिया से बात करते हुए विकास गुप्ता ने कहा कि क्या आप लोगों ने इसका बिजनेस देखा है? यह बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

vikas gupta big statement on sanjay leela bhansali padmaavat

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि पद्मावत में सारे ही किरदार बहुत शानदार हैं और सबसे अच्छी चीज यह है कि आप फिल्म देखते समय एक्टर रणवीर सिंह से नफरत करते हो जबकि बाहर आकर उनसे प्यार करने लगते हो। विकास गुप्ता ने बताया कि उन्हें रणवीर सिंह ने अमरीश पुरी की याद दिला दी थी।  रणवीर सिंह को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हो कि उन्होंने किस स्तर की परफॉर्मेंस दी है। 

vikas gupta big statement on sanjay leela bhansali padmaavat

इसके अलावा उन्होंने शाहिद कपूर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शाहिद कपूर ने भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। शाहिद कपूर ने जिस तरह से अपने किरदार को निभाया है वह आसान नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं विकास ने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की भी काफी तारीफ की। विकास ने कहा कि वह बहुत ही कम वक्त के लिए स्क्रीन पर थीं लेकिन जितनी देर के लिए वह पर्दे पर आईं उन्होंने गजब ढा दिया। विकास गुप्ता ने संजय लीला भंसाली को बॉलीवुड का जादूगर कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vikas gupta big statement on sanjay leela bhansali padmaavat

हैरान करने वाली बात यह थी कि विकास गुप्ता ने रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण की बिल्कुल भी तारीफ नहीं की। गौरतलब है कि विकास गुप्ता बिग बॉस सीजन 11 के फिनाले तक पहुंचे थे। वह टॉप 3 में थे लेकिन वोटों के आधार पर उन्हें बाहर कर दिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed