फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ.हाथी को याद करके भावुक हुए 'तारक मेहता' शो के प्रोड्यूसर, वीडियो के जरिए इस तरह दी श्रद्धांजलि

Thu, 12 Jul 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Video viral Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah team pays tribute to Dr Hathi
dr hathi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद अब हमारे बीच नहीं है। सोमवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था। डॉक्टर हाथी को अंतिम विदाई देने के लिए पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री उमड़ पड़ी थी और सभी ने उन्हें नम आंखों से याद किया। वहीं अब अपने शो के सबसे हंसमुख कलाकार को 'तारक मेहता' की टीम ने खास अंदाज में भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos
Video viral Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah team pays tribute to Dr Hathi
dr hathi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में असित कुमार मोदी डॉ. हाथी को याद करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। असित कहते हैं - 'कवि कुमार आजाद ने अपने अभिनय से आप सबका प्यार हासिल किया है। वह हमेशा हम लोगों के दिलों में रहेंगे।'
 

 

Tribute from Asit kumar modi ji You will Always live in our heart Dr.hathi *Sahi_baat_hai* Repost-To my fav page @tapusena.fanclub 😁#tarakmehtakaultachashma #tarakmehta #sab #sabtv #neelatelefilms #dr.hathi #tribute #stayhappy #restinpeace #rip #actor #legend #remembering

A post shared by jethalal_daya (@gokuldham_society_) on

Video viral Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah team pays tribute to Dr Hathi
dr hathi
असित आगे कहते हैं - 'कवि एक जिंदादिल इंसान, बेहतरीन कलाकार और हर पल को हंसी से जीने वाले थे।' इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'आपको चाहने वाले आपको कभी नहीं भुला सकते। हम आपको बहुत याद करेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video viral Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah team pays tribute to Dr Hathi
dr hathi
कवि कुमार आजाद के पार्थिव शरीर को मुंबई में पोस्टमार्टम के बाद दर्शन के लिए रखा गया जिसके बाद मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। डॉक्टर हाथी के अंतिम संस्कार में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम के अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। इनमें गुरुचरन सिंह, भव्या गांधी, शैलेश लोधा, श्याम पाठक,मंदर चंदवर्कर, असित कुमार मोदी और एक्टर घनश्याम का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Video viral Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah team pays tribute to Dr Hathi
dr hathi
आपको बता दें, डॉ हाथी का वजन कभी 254 किलो हुआ करता था । इससे उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी । साल 2010 में उन्होंने सर्जरी करवाकर 80 किलो वजन कम करवाया था । इस समय उनका वजन 170 किलो हो गया था ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed