टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के अचानक दुनिया को अलविदा कहने से फैंस सहित इंडस्ट्री के लोग भी गहरे सदमे में हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी खुशमिजाज इंसान आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती है। वैशाली हमेशा खुश रहने वाली इंसान थी। इसकी झलक उनके फनी वीडियोज में देखने को मिलती है। इसके अलावा एक्ट्रेस दरियादिल भी थी। उनके कजिन इस बारे में एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप भी वैशाली की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
Vaishali Takkar: दुनिया को अलविदा कहते हुए किसी की जिंदगी रोशन कर गईं वैशाली, परिवार ने पूरी की अंतिम इच्छा
हाल ही में वैशाली की कजिन ने बताया कि एक्ट्रेस को अपनी आंखें बहुत पसंद थीं। वह अक्सर कहा करती थीं कि मरने से पहले वह अपनी आंखें दान करना चाहेंगी। इस बारे में उन्होंने अपनी मां को भी बताया था। उनकी चचेरी बहन के मुताबिक वैशाली के अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने एक्ट्रेस की आखिरी इच्छा पूरी करते हुए उनकी आंखें जिला अस्तपताल में दान में दे दीं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के खिलाफ अली फजल ने उठाई आवाज, शो से बाहर करने की मांग की
बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे मशहूर सीरियल में काम कर चुकीं वैशाली ने 16 अक्तूबर को आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसके आधार पर आगे की जांच चल रही है। अब तक की तफ्तीश में राहुल नवलानी नाम के शख्स का नाम सामने आ रहा है।
Priyanka Chopra: केन्या के बच्चों की हालत देख दहला प्रियंका का दिल, ग्लोबल आइकॉन ने वीडियो के जरिए मांगा फंड
बताया जा रहा है कि आरोपी वैशाली का एक्स बॉयफ्रेंड था जो उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। वैशाली के भाई के मुताबिक राहुल उसे अक्सर फोटोज लीक करने की धमकियां दिया करता था। 20 अक्तूबर को वैशाली की शादी होने वाली थी। इसके लिए घर में जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही थी लेकिन शादी से चार दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
Deepika Padukone: साउथ में जलवा दिखाने को तैयार दीपिका, राजामौली की फिल्म में महेश बाबू संग करेंगी काम!