फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Takkar: आत्महत्या से एक दिन पहले वैशाली के पिता ने की थी राहुल को समझाने की कोशिश, भाई ने किया खुलासा

Tue, 18 Oct 2022 10:25 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 Oct 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Vaishali Takkar Suicide: Actress Father Talked to Rahul Father Police Filed FIR Against Him
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में पुलिस ने राहुल नवलानी और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राहुल घर पर ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ गायब हो गया है। बता दें कि वैशाली ठक्कर ने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में सिर्फ राहुल और उसकी पत्नी की प्रातड़ना का ही जिक्र किया है।

Vaishali Takkar Suicide: Actress Father Talked to Rahul Father Police Filed FIR Against Him
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाली के पापा ने की थी राहुल के पिता से बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैशाली ठक्कर के पिता को राहुल के बारे में पता था। वैशाली के पिता ने राहुल के पिता को फोन कर समझाया था कि घर की बात है, घर में ही रहे तो ठीक है। उसे समझायें की कोई हरकत न करे। हालांकि, राहुल नहीं माना। वह, वैशाली के मंगेतर मिथिलेश को उटपटांग मैसेज कर वैशाली की शादी को तुड़वाने की कोशिश कर रहा था।

वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो आया सामने, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस

Vaishali Takkar Suicide: Actress Father Talked to Rahul Father Police Filed FIR Against Him
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

आत्महत्या से एक दिन पहले...
वैशाली ठक्कर के भाई नीरज ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि वैशाली, राहुल के साथ अच्छे दोस्त की तरह रहती थी। हालांकि, वह उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। एक दिन परेशान होकर वैशाली ने सारी बात मां-पापा को बताई। पापा ने आत्महत्या से एक दिन पहले ही राहुल के पिता काे फोन कर समझाने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं माना। हमने सोचा था कि हम पुलिस के पास जाएंगे लेकिन...उससे पहले ही वह चली गई।

Vaishali Thakkar: उसे सजा जरूर दिलवाना... पढ़ें वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट का एक-एक शब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishali Takkar Suicide: Actress Father Talked to Rahul Father Police Filed FIR Against Him
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

सुसाइड नोट में माता-पिता को दी अपनी कसम और लिखा..
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैशाली ने अपने सुसाइड में राहुल का जिक्र करते हुए लिखा, 'उसने मेरी दोस्ती का फायदा उठाया। मुझे परेशान किया। इस कदर टॉर्चर किया कि मुझे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। पहले राहुल ने धोखे से मेरी फोटोज लीं और फिर उन्हें मेरे मंगेतर अभिनंदन को भेज दिया। जिसकी वजह से मेरी सगाई टूट गई। वैशाली ने डायरी के आखिरी पन्ने में लिखा है, राहुल और उस लड़की को सजा दिलवाना। आपको मेरी कसम।

Vaishali Takkar Suicide Case: जानें कौन हैं राहुल नवलानी? जिस पर लगा वैशाली को ब्लैकमेल करने का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed