'बिग बॉस ओटीटी' से सुर्खियों में आईं उर्फी जावेद अपने अजीबो गरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी अक्सर कुछ ऐसा पहनकर लोगों के बीच आती हैं, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। खास बात ये है कि अभिनेत्री अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में भी बोल्डनेस का तड़का लगाने में पीछे नहीं रहतीं। लेकिन क्या आपको पता है कि उर्फी जावेद भी टीवी की संस्कारी बहू की तरह नजर आ चुकी हैं। वह भी माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और साड़ी पहने अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
बिग बॉस ओटीटी में आने से पहले उर्फी जावेद भी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वह टीवी सीरियल 'ऐ मेरे हमसफर' का हिस्सा थीं, जिसमें उर्फी संस्कारी बहू के रूप में नजर आई थीं। इस सीरियल में उर्फी का लुक काफी ट्रेडिशनल था। वह लगभग हर सीन में साड़ी या सूट पहने हुए दिखी थीं। साथ ही उन्होंने टीवी बहू की तरह मेकअप लिया हुआ था। यानी साड़ी के साथ ज्वेलरी, चूड़ियां और मेकअप उर्फी के लुक को पूरा करता था। इस सीरियल के वीडियो यूट्यूब पर मौजूद हैं, जिसके क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
'ए मेरे हमसफल' के अलावा भी उर्फी जावेद कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'चंद्र नंदिनी','मेरी दुर्गा', 'साथ फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बड़े भैया' समेत कई सीरियल्स शामिल हैं। हालांकि, अब उर्फी म्यूजिक वीडियो में एक्टिव हैं।
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
इस एक्टर संग रहा उर्फी का रिश्ता
उर्फी जावेद टीवी एक्टर पारस कलनावत के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हुई थीं। लेकिन उर्फी ने कुछ समय बाद ही पारस से ब्रेकअप कर लिया था। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण टीवी शो अनुपमा खोया। उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में पारस कलनावत से ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया है। उर्फी ने पारस के साथ अपने रिलेशनशिप को बचपने में की गई गलती बताया। उन्होंने कहा, मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। बचपने में की गई गलती थी। एक महीने में ही मैं ब्रेकअप करना चाहती थी।