{"_id":"6385a29439888d0a375799af","slug":"urfi-javed-meet-her-fans-and-kissed-video-getting-viral-on-social-media-users-said-giving-wrong-teaching","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: उर्फी जावेद से मिलकर खुशी से झूम उठी फैन, भड़के लोग बोले- यूथ को क्या हो गया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urfi Javed: उर्फी जावेद से मिलकर खुशी से झूम उठी फैन, भड़के लोग बोले- यूथ को क्या हो गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 29 Nov 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
urfi javed
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जो अपने आउटफिट से लोगों को हैरान कर देती हैं। बीते कुछ दिनों से उर्फी टॉपलेस होकर इंटरनेट पर सनसनी मचा रही हैं, जिस वजह से वह लगातार ट्रोर्ल्स के निशाने पर हैं। उर्फी जावेद मीडिया के सामने भी अपने बोल्ड अवतार में ही आती हैं। लेकिन सोमवार को उर्फी जावेद के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उर्फी जावेद अपनी एक फैन से मिलीं। इतना ही नहीं, इस फैन ने मीडिया के सामने आकर बताया कि वह उर्फी को बहुत पसंद करती हैं। लेकिन अब इस पर भी उर्फी को ट्रोल किया जा रहा है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद एक लड़की के साथ खड़ी हैं और यह लड़की उर्फी को बताती है कि वह अभिनेत्री को फैन है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की उर्फी जावेद से मिलकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड है। इसी वजह से पैपराजी फैन से पूछते हैं कि आपको उर्फी में क्या पसंद है? तब वह उर्फी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, 'ड्रेसिंग'। इसके बाद उर्फी अपनी फैन से गले मिलती हैं और गाल पर किस भी करती हैं।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है कि आज की यूथ उर्फी जावेद को पसंद कर रही हैं और इसी वजह से अब लोगों ने एक बार फिर से उर्फी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी हमारी भारतीय संस्कृति को बर्बाद कर रही है और आज की पीढ़ी को गलत संदेश दे रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यूथ को भी अपना जैसा बना देगी ये।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'इतनी छोटी बच्ची उर्फी को देखकर बोल रही है कि यह सब अच्छा लगता है। यह सब बंद करवाओ।'
बता दें कि उर्फी जावेद टीवी के कई सीरियल्स में नजर आई हैं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस ओटीटी' से मिलीं। वह इस रियलिटी शो में महज एक हफ्ता ही टिक पाईं। लेकिन उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में भी अपने फैशन सेंस से सबको हैरान कर दिया था। इन दिनों उर्फी 'स्प्लिट्सविला 14' में नजर आ रही हैं, जिस वजह से यह रियलिटी शो भी लगातार चर्चा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।