{"_id":"638335f0e222af0431161884","slug":"urfi-javed-bold-look-with-diamond-hands-top-know-how-did-she-make-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: नया लुक पाने के लिए उर्फी को हजार बार डाई करना पड़ा कपड़ा, एक हफ्ते में सेट हो पाए थे डायमंड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urfi Javed: नया लुक पाने के लिए उर्फी को हजार बार डाई करना पड़ा कपड़ा, एक हफ्ते में सेट हो पाए थे डायमंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 27 Nov 2022 03:34 PM IST
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी अवतार के लिए जानी जाती हैं। बीते शनिवार को उर्फी ने फिर कुछ अलग किया। इस बार वह अपनी स्किनटोन से मैच करता हुआ टॉप पहनकर सड़कों पर घूमती नजर आईं। इस ड्रेस को पहनने के बाद ऐसा लग रहा था कि उर्फी टॉपलेस हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। इस ड्रेस के साथ उर्फी ने डेनिम और प्लेटफॉर्म हील्स पहने थे। अब उर्फी जावेद ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने बताया कि कैसे उनकी ये ड्रेस बनी थी।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद को जितना शौक ऐसे कपड़े पहनने का है, उतना ही शौक उन्हें ऐसे कपड़े बनाने का भी है। उर्फी जितने भी अतरंगी ड्रेस जैसे शंख, घड़ी, मोबाइल, ग्लिटर आदि से अपने बॉडी पार्टस को ढंकती हैं। उर्फी अपने ऐसी जितनी भी ड्रेस बनाती हैं वह सब अपनी डिजाइनर श्वेता संग मिलकर खुद डिजाइन करती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि अपनी ड्रेस पर उर्फी कितनी मेहनत करती हैं।
फोटो शेयर करते हुए उर्फी जावेद अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- 'तो श्वेता और मैंने इस आउट्फिट को खुद बनाया है। हमें डायमंड को सही तरह से लगाने में एक हफ्ते का समय लगा। बिल्कुल मेरी स्किन टोन जैसा दिखाने के लिए हमें कपड़े को हजार बार डाई करना पड़ा था। इसके बाद मैंने इसे लूज जींस और राइनस्टोन्स वाली हील के साथ कैरी किया।
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में चेतन भगत ने उर्फी जावेद को लेकर कहा था कि यूथ उर्फी की फोटो को बिस्तर में घुसकर देख रहे हैं। इसका उनपर असर पड़ रहा है। यूथ भटक रहा है। चेतन भगत की इस बात का उर्फी ने कड़ा जवाब दिया है। उर्फी ने कहा था कि रेप कल्चर को बढ़ावा न दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।