टीवी सीरियल्स की दुनिया को और रंगीन बनाने के लिए इनके निर्माता और निर्देशक इनमें अक्सर ट्विस्ट लाते रहते हैं। हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पांच पोजीशन पर काबिज सीरियल्स में भी इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ सबके पसंदीदा शो 'अनुपमा' में अनुपमा शाह हाउस में फिर कभी न लौटने का फैसला करत है, वहीं दूसरी तरफ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी बड़ा ट्विस्ट आने जा रहा हैं। आइए जानते 4 अगस्त को आपके पसंदीदा शोज में क्या दिखाया जाने वाला है।
TV Serials Updates: गिरगिट की तरह रंग बदलेगी पाखी..अक्षु के घर में बजेगी शहनाई, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
अनुपमा
स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' की कहानी इस समय एक बहुत बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रही है। शाह हाउस में अनुपमा की बुरी तरह बेइज्जती होने के बाद बापूजी सबको आइना दिखाते हैं, जिसके बाद पाखी को अपनी गलती का एहसास होता है। वह रोते-रोते अपने कमरे में जाती है और वनराज से कहती है कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी है। मुझे मम्मी से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन वनराज उसे मना कर देता है। वह कहता है कि अब जो हो गया वो हो गया। जहां वनराज पाखी को रोक देता है, वहीं अनुपमा अनुज से कहती है कि वह अब शाह हाउस कभी नहीं जाएगी।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रुद्राक्ष देखता है कि अरमान सैलून के बाहर ही खड़ा है। रुद्र, अरमान से छिपते-छिपाते वहां से भागता है। अरमान के हाथों पकड़े जाने से बाल-बाल बचने के बाद रुद्राक्ष रूही और सारांश से पौधों की देखभाल करने की सीख लेता है।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' छह महीना का लीप आ गया है। चौहान निवास में सई और पत्रलेखा की गोद भराई की रस्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सई बहुत खुश है कि उसका बच्चा आने वाला है, लेकिन पाखी उसे डरा देती है। पाखी कहती है कि वह उसे यह बच्चा नहीं देगी। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई कटोरी में से चिट उठाकर बच्चा लड़का होगा या लड़की वाला गेस गेम खेलती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा को उसके इस स्पेशल दिन पर लगातार सरप्राइज दे रहा है। वह चाहता की अक्षरा का आज का हर पल खुशियों भरा हो। पार्टी के बाद अब अभिमन्यु अक्षरा को एक पौधा गिफ्ट करता है, जो प्यार और विश्वास का प्रतीक होता है। दोनों एक प्यार भरा पल एंजॉय करते हैं। इसके साथ ही घर में कायरव की शादी की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं।